iQoo 7 कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट, 12 जीबी रैम वेरिएंट की मिली जानकारी

iQoo 7 BMW Edition 11 11 जनवरी को चीन में स्थानिय समय अनुसार शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च किया जाएगा। आइकू 7 चीन में KPL Games (King Pro League) ईस्पोर्ट्स इवेंट के लिए कंपनी का आधिकारिक गेमिंग मशीन होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 1 जनवरी 2021 13:05 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 7 BMW Edition 11 जनवरी को होगा लॉन्च
  • फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • आइकू 7 बीएमडब्ल्यू एडिशन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
iQoo 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जहां संकेत मिले हैं कि यह फोन 12 जीबी रैम वेरिएंट के साथ आ सकता है। कंपनी इससे पहले ऐलान कर चुका है कि iQoo 7 BMW Edition LPDDR5 रैम के एन्हैंस्ड वर्ज़न के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह स्पेशल एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। आइकू 7 चीन में KPL Games (किंग प्रो लीग) ईस्पोर्ट्स इवेंट का आधिकारिक गेमिंग हैंडसेट होगा। इस स्मार्टफोन को चीन में 11 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर V2049A के साथ लिस्ट हुआ है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह आगामी iQoo 7 होगा। यह स्मार्टफोन 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है और इसके अलावा यह एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। वेबसाइट पर इसका सिंगल-कोर टेस्ट स्कोर 1,139 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर स्कोर 3,746 प्वांइट्स हैं। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं इसमें UFS 3.1 स्टोरेज का एन्हैंस्ड वर्ज़न मिलेगा।
Advertisement

आइकू 7 का रेगुलर वर्ज़न BMW Edition के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन के रेगुलर वर्ज़न की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की है। एक अन्य रिपोर्ट में फोन के कई वेरिएंट्स की मौजूदगी का इशारा मिला है। चार्जिंग की बात करें, तो iQoo के Weibo हैंडल पर हुए पोस्ट के अनुसार iQoo 7 सीरीज़ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। संभवतः, इसमें फोन के नियमित और बीएमडब्ल्यू वेरिएंट दोनों शामिल हैं। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि फोन सिर्फ 15 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।

iQoo 7 BMW Edition में आइकू लोगो रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे व फ्लैश के बगल में स्थित है। साथ ही फोन के बैक पैनल पर तीन कलर की स्ट्राइप्ड फिनिश देखने को मिली, जो कि फोन के BMW स्पेशल एडिशन की ओर संकेत देती हैं। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कंपवी ने हाल ही में ऐलान किया था कि आइकू 7 बीएमडब्ल्यू एडिशन 11 जनवरी को चीन में स्थानिय समय अनुसार शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च किया जाएगा। आइकू 7 चीन में KPL Games (King Pro League) ईस्पोर्ट्स इवेंट के लिए कंपनी का आधिकारिक गेमिंग मशीन होगा। KPL ईस्पोर्ट्स इवेंट हर साल शरद ऋतु और वसंत के मौसम में आयोजित किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.