iQoo 7 BMW Edition देगा 11 जनवरी को दस्तक, ये होंगी खूबियां

आइकू 7 बीएमडब्ल्यू एडिशन iQoo 7 का एक वेरिएंट है, जो कि अभी खुद लॉन्च नहीं हुआ है माना जा रहा है कि दोनों एक साथ लॉन्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2020 15:16 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 7 BMW Edition फोन 888 प्रोसेसर से होगा लॉन्च
  • आइकू 7 ऑफिशियल KPL 2020 गेमिंग मशीन होगा
  • iQoo कर सकती है तीन से चार नए स्मार्टफोन लॉन्च

लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर होने की वजह से यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है

iQoo 7 BMW Edition स्मार्टफोन 11 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने अपनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के जरिए किया है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, इसकी भी पुष्टि कर दी गई है। पुराने टीज़र्स की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला है। आइकू 7 बीएमडब्ल्यू एडिशन के बैक पैनल पर M मोटरस्पोर्ट्स तीन रंगों की लाइन के साथ आएगा, जो कि ऊपर से लेकर नीचे तक हैं। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में कंपनी ने स्मार्टफोन के अन्य डिटेल्स की जानकारी दी है। आइकू 7 बीएमडब्ल्यू एडिशन iQoo 7 का एक वेरिएंट है, जो कि अभी खुद लॉन्च नहीं हुआ है माना जा रहा है कि दोनों एक साथ लॉन्च हो सकते हैं।
 

iQoo 7 BMW Edition launch, specifications

आइकू ने वीबो के माध्यम से ऐलान किया कि iQoo 7 BMW Edition को 11 जनवरी चीनी समयानुसार शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा (भारतीय समयानुसार 5 बजे)। पोस्ट में साझा किए किए पोस्टर में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, एक अन्य पोस्ट में कहा गया है की आइकू बीएमडब्ल्यू एडिशन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, इसके अलावा इसमें LPDDR5 रैम का एन्हैंस्ड वर्ज़न मिलेगा और एन्हैंस्ड UFS 3.1 स्टोरेज। लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर होने की वजह से यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है।
Advertisement

आइकू 7 चीन में KPL Games (King Pro League) ईस्पोर्ट्स इवेंट के लिए कंपनी का आधिकारिक गेमिंग मशीन होगा। KPL ईस्पोर्ट्स इवेंट हर साल शरद ऋतु और वसंत के मौसम में आयोजित किया जाता है।

फिलहाल, इस फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से केवल यही है जो अब-तक सामने आया है। लुक के हिसाब से इस फोन के कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन Vivo V20 2021 जैसा हो सकता है। आयातकार कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा दिए जाएंगे, जो कि त्रिकोण आकार में स्थित है वहीं इसके नीचे फ्लैश को जगह दी जाएगी। आइकू 7 से संबंधित अधिक जानकारी का खुलासा 11 जनवरी को ही होगा।
Advertisement

आपको बता दें, पिछले हफ्ते जाने-माने टिप्सटर ने वीबो पर जानकारी दी थी कि आइकू तीन से चार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो कि स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होंगे। लेकिन फिलहाल कंपनी ने आइकू 7 की लॉन्च तारीख के अलावा इस फोन के बारे में अन्य जानकारी नहीं दी। हालांकि इसके प्रोसेसर की पुष्टि लॉन्च से पहले कर दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo 7, iQoo 7 BMW Edition
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.