iQoo 3 की बिक्री ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में शुरू, फ्लिपकार्ट के ज़रिए

iQoo 3 की कीमत में हाल ही में कटौती हुई थी, कटौती के बाद आइकू 3 के 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 34,990 रुपये हो गई है। इसके 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 37,990 रुपये हो गई है और इसका टॉप 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट अब 44,990 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 मई 2020 18:54 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 3 की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई
  • केवल ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में ही डिलीवर होगा आइकू 3
  • रेड ज़ोन में अभी भी ज़ारी है प्रतिबंध

देशभर में 17 मई तक लागू है लॉकडाउन

iQoo ने हाल ही में कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए अपने iQoo 3 की कीमत में बदलाव किया था। वहीं, अब इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के माध्यम से शुरू हो गई है, हालांकि फिलहाल डिलिवरी केवल चुनिंदा पिन-कोड में की जा रही है जो कि ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में आते हैं। हाल ही में भारत सरकार ने क्षेत्रों को अलग-अलग रंगो में बांटा है, जिसमें ग्रीन, ऑरेंज और रेड ज़ोन शामिल हैं। रेड ज़ोन में जहां अभी भी प्रतिबंध लागू है, वहीं ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन को कुछ राहत मिली है। अब ग्रीन व ऑरेंज ज़ोन में आने वाले क्षेत्रों में गैर-ज़रूरी सामान की डिलिवरी खोल दी गई है, जिसके बाद से ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन सेल की घोषणा कर रही हैं।

गृह मंत्रालय (MHA) ने हाल ही में ऐलान किया है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon और Flipkart अब गैर-जरूरी सामान जैसे स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप आदि के ऑर्डर ले सकते हैं। हालांकि, केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन के लिए ही।
Advertisement
 

iQoo 3 sale, price in india

Xiaomi, Realme और OnePlus के बाद अब iQoo ने भी ट्विटर के माध्यम से ऐलान किया है कि उसका लेटेस्ट फोन iQoo 3 फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए आज से उपलब्ध है। हालांकि, यह सुविधा केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में आने वाले ग्राहकों के लिए ही है, फ्लिपकार्ट इन्हीं ज़ोन में फिलहाल डिलिवरी करा सकती है। आइकू 3 की कीमत में हाल ही में कटौती हुई थी, कटौती के बाद आइकू 3 के 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 34,990 रुपये हो गई है। इसके 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 37,990 रुपये हो गई है और इसका टॉप 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट अब 44,990 रुपये में बेचा जाएगा।
 

iQoo 3 specifications

आइकू फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम है। आइकू 3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल, तीसरा कैमरा भी 13 मेगापिक्सल और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,440 एमएएच की है, जिसमें 55 वॉट सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • Bad
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4440 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo 3, Flipkart, iQoo 3 specifications, iQoo 3 Price in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.