iQoo 3 भारत में 25 फरवरी को होगा लॉन्च: स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

IQoo 3 को 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया चैनलों के जरिए भी लॉन्च को टीज़ किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 फरवरी 2020 12:18 IST
ख़ास बातें
  • iQoo 3 5G फोन भारत और चीन में एक साथ 25 फरवरी को लॉन्च होगा
  • फोन में Snapdragon 855 चिपसेट और 44-मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा
  • आइको 3 में बेहतरीन कैमरे और दमदार बैटरी लाइफ के शामिल होने का दावा है

iQoo 3 5G भारत के साथ चीन में भी 25 फरवरी को लॉन्च होगा

iQoo 3 भारत में 25 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। इस खबर की पुष्टी कंपनी द्वारा फोन के लॉन्च के लिए भेजे गए मीडिया इनवाइट के जरिए हुई है। स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट होगा। भारत के साथ ही आइको 3 उसी दिन चीन में भी लॉन्च होगा। iQoo ने हाल ही में ऑनलाइन मार्केटप्लेस के माध्यम से iQoo 3 को भारतीय बाजार में बेचने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की थी। साथ ही कंपनी इस फोन को आधिकारिक वेबसाइट  iQoo.com पर भी बेचेगी। पिछले महीने, विवो के सब-ब्रांड आइको ने भारत में अपनी शुरुआत की और खुद को एक अलग कानूनी इकाई के रूप में पेश किया। ब्रांड भारत में वनप्लस, हुआवे और शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।

IQoo इंडिया द्वारा भेजे गए आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, फोन 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया चैनलों के जरिए भी लॉन्च को टीज़ किया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने खुलासा किया था कि नया फ्लैगशिप फोन Flipkart और iQoo.com वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा।  iQoo 3 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा। स्मार्टफोन के बारे में बेहतरीन कैमरे, दमदार बैटरी लाइफ और पावरफुल गेमिंग परफॉर्मेंस का दावा है।

अभी तक कंपनी ने इस आगामी फ्लैगशिप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Weibo पर अब तक जारी किए गए टीज़र्स से पता चलता है कि आइको 3 में चार रियर कैमरे होंगे। यह फोन 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा।
Advertisement

इसके अलावा आइको 3 की कथित तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। इनसे फोन में होल-पंच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी पता चला है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम हो सकती है और यह 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • Bad
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4440 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo 3, iQoo 3 5G, iQoo 3 specifications, iQoo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.