iQoo 3 हैंडसेट 31,990 रुपये में हो जाएगा आपका, जानें ऑफर

iQoo 3 को 36,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था और बाद में इसकी कीमत में कटौती की गई, जिसके बाद आइकू 3 को अब भारत में 34,990 रुपये में बेचा जाता है। अब ग्राहकों के पास इसे और कम कीमत में खरीदने का मौका है।

iQoo 3 हैंडसेट 31,990 रुपये में हो जाएगा आपका, जानें ऑफर

iQoo 3 की भारत में कीमत 34,990 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ आता है iQoo 3
  • 34,990 रुपये है इसकी भारत में शुरुआती कीमत
  • ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए आइकू 3 पर मिल रही है छूट
विज्ञापन
iQoo 3 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत में संशोधन भी किया गया था। अब ग्राहकों के पास मौका है कि वे इसे छूट के साथ और अच्छी कीमत में खरीद सके। iQoo का भारत में पहला स्मार्टफोन अब ICICI क्रेडिट कार्ड ऑफर की बदौलत 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 36,990 रुपये से 34,990 रुपये हो गई थी। यहां हम आपको इस ऑफर की जानकारी देने जा रहे हैं।
 

iQoo 3 price in India

आइकू 3 की कीमत में किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। स्मार्टफोन को अभी भी 34,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे कम कीमत में खरीदने के लिए ग्राहकों को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना होगा। ऐसा करने से ग्राहकों को 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। यह iQoo 3 के  8 जीबी + 128 जीबी (4G) बेस मॉडल की प्रभावी कीमत को 31,990 रुपये कर देगा। इस ऑफर का फायदा सभी वेरिएंट में लिया जा सकता है। आइकू 3 के 8 जीबी + 256 जीबी (4G) वेरिएंट को 37,990 रुपये के बजाय 34,990 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसके 12 जीबी + 256 जीबी (5G) वेरिएंट को 44,990 रुपये के बजाय 41,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

न केवल ICICI क्रेडिट कार्ड के जरिए पूरा भुगतान करने से, बल्कि यह छूट कार्ड के जरिए iQoo 3 को ईएमआई पर खरीदने पर भी मिलेगी। यह ऑफर फ्लिपकार्ट और आइकू की वेबसाइट पर 29 मई से 15 जून, 2020 तक वैध है।
 

iQoo 3 specifications

डुअल-सिम आइकू 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI 1.0 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 91.40 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और Schott Xensation UP प्रोटेक्टिव लेयर के साथ आता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 409 पीपीआई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ आता है।

आइकू 3 में चार रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.79 है। यहां Sony IMX582 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर दिया गया है और बोकेह मोड के लिए 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मौज़ूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। सेल्फी कैमरा 4K वीडियो कैपचर करने में सक्षम है और इसे होल-पंच में जगह मिली है।


iQoo 3 की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी 2.0, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,440 एमएएच की है। यह कंपनी की 55W सुपर फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। iQoo के नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.51 x 74.88 x 9.16 मिलीमीटर है और वज़न 214.5 ग्राम।

स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »