iQOO 16 के इंटरेशनल वेरिएंट को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
इस स्मार्टफोन में 8,400 mAh की बैटरी है
Photo Credit: OnePlus
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया गया है। iQOO 16 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 के इंटरनेशनल वर्जन की मॉडल नंबर - vivo I2607 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU दिया गया है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। iQOO 16 के इंटरेशनल वेरिएंट को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
चीन में iQOO 16 को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB+ 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 8,400 mAh की बैटरी 100 W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3 अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।