iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब

iQOO 16 में तीन कलर्स टीज किए हैं। Light Chaser वेरिएंट सबसे अधिक लुभाता है। इसमें होलोग्राफिक इमेजिंग टेक्नोलॉजी बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 17:50 IST
ख़ास बातें
  • फोन फ्यूचरिस्टिक फील देता नजर आता है, खासकर इसका कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन।
  • Light Chaser वेरिएंट सबसे अधिक होलोग्राफिक इमेजिंग तकनीकी से लुभाता है।
  • पैनल में सैमसंग की नई 2K LEAD 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है।

iQOO 16 के डिस्प्ले ने मार्केट में हलचल मचाई हुई है। फोन में 6.85 इंच का बड़ा डिस्प्ले संभावित है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

iQOO 16 का लॉन्च आखिरकार कंफर्म हो गया है। कंपनी ने इसे सितंबर अंत के लिए निर्धारित कर दिया है और अधिकारिक रूप से घोषित भी कर दिया है। इसी के साथ iQOO 16 का पूरा डिजाइन भी सामने आ गया है। फोन फ्यूचरिस्टिक फील देता नजर आता है, खासकर इसका कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन। तीन रंगों में यह दस्तक देगा। इसे 165Hz 2K डिस्प्ले फीचर ने लॉन्च से पहले ही धूम मचाई हुई है। फोन में 8400mAh की विशाल बैटरी होगी जो कि एक फ्लैगशिप फोन होने के नाते बहुत बड़ी बात है। आइए जानते हैं फोन के कैमरा, प्रोसेसर के बारे में भी खास बातें। 

iQOO 16 Launch Date

iQOO 16 का लॉन्च कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद iQOO फ्लैगशिप फोन की लॉन्च डेट 29 सितंबर के लिए सामने आ गई है। फोन चीन में 7.00PM लोकल टाइम पर लॉन्च होगा। जिसे कंपनी के अधिकारिक चैनल्स पर देखा जा सकेगा। 

iQOO 16 Design

iQOO 16 धांसू डिजाइन के साथ सामने आया है। इसमें कंपनी ने तीन तरह के वेरिएंट घोषित किए हैं जो बहुत ही यूनीक कलर थीम के साथ उतारे जाने वाले हैं। फ्यूचरिस्टिक डिजाइन में यह फोन दिख रहा है। खासकर इसका कैमरा का डिजाइन, Tomorrow's Porthole डिजाइन लैंग्वेज इसे नाम दिया गया है। रियर पैनल पर तीन कैमरा मौजूद हैं जो मेकेनिकल स्टाइल स्ट्रक्चर से लिंक्ड हैं जैसे ये किसी स्पेसक्राफ्ट की विंडो को दिखाते हों। 

iQOO 16 is officially launching in China on September 29!

🎨 Colours
⚪ Chasing Light (逐光) — iridescent white finish with shifting light effects
⚪ Legend (传奇) — clean white finish
⚫ Track (赛道) — dark/black finish with gaming-inspired accents

📱 Expected Specifications… pic.twitter.com/r7aO9KJbvq

Advertisement
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) September 15, 2026

iQOO 16 Color Variants

iQOO 16 में तीन कलर्स टीज किए हैं। Light Chaser वेरिएंट सबसे अधिक लुभाता है। इसमें होलोग्राफिक इमेजिंग टेक्नोलॉजी बताई गई है। जैसे ही फोन का व्यूइंग एंगल बदलता है इसका रेड और ब्लू लाइट इफेक्ट दिखता है। फोन अन्य दो और कलर वेरिएंट्स में आएगा जिसमें Legend और Racing Track कलर वेरिएंट्स शामिल होंगे। 

iQOO 16 Display

iQOO 16 के डिस्प्ले ने मार्केट में हलचल मचाई हुई है। फोन में 6.85 इंच का बड़ा डिस्प्ले संभावित है। इसमें 10 हजार निट्स की लोकल ब्राइटनेस और 2800 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस बताई गई है। कंपनी ने दावा किया कि iQOO 16 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 2K 165Hz डिस्प्ले मिलने वाला है। iQOO 16 के पैनल में सैमसंग की नई 2K LEAD 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसमें Samsung का M16 ल्युमिनिसेंट मैटिरियल लगा है। iQOO 16 सैमसंग के लेटेस्ट ल्यूमिनसेंट मटीरियल का इस्तेमाल करने वाला पहला एंड्रॉयड फोन होगा। गेमिंग के लिए इसमें iQOO की Q-फ्लेक्स कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो यूज़र के टच और स्क्रीन पर होने वाले एक्शन के बीच इनपुट लेटेंसी यानी रेस्पॉन्स में देरी को कम करती है।

Advertisement

iQOO 16 Camera

फोन में 50MP का मेन कैमरा आ सकता है जिसमें 1/1.3-inch सेंसर होगा। फोन का सेकंडरी कैमरा 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है जबकि तीसरा सेंसर 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। फोन में 16GB तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज वेरिएंट्स आ सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 17 आधारित Origin OS 7 के साथ आ सकता है।  

iQOO 16 Battery

iQOO 16 का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी हो सकती है। लीक्स की मानें तो फोन 8400mAh की विशाल बैटरी से लैस होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आ सकता है। साथ ही वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी आने की संभावना है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए कंपनी IP68, IP69 रेटिंग दे सकती है। 
 

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 17
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.