iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!

iQOO 16 सैमसंग के लेटेस्ट ल्यूमिनिसेंट मटीरियल का इस्तेमाल करने वाला पहला एंड्रॉयड फोन होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2026 10:25 IST
ख़ास बातें
  • पैनल में सैमसंग की नई 2K LEAD 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है।
  • इसमें Samsung का M16 ल्युमिनिसेंट मैटिरियल लगा है।
  • फोन में 16GB तक रैम का सपोर्ट होगा।

iQOO 16 में धांसू डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा हुआ है जिसमें इसके अंदर 2K रिजॉल्यूशन बताया गया है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

iQOO 16 का लॉन्च अब काफी नजदीक है। कंपनी फोन के डिजाइन से पहले ही पर्दा उठा चुकी है। अब धीरे-धीरे iQOO 16 स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट में ब्रांड ने फोन के डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा कर दिया है। iQOO 16 में धांसू डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा हुआ है जिसमें इसके अंदर 2K रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसी के साथ फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट भी कंफर्म हो गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 2K 165Hz डिस्प्ले के साथ आने वाला है। आइए जानते हैं iQOO 16 में और क्या होगा खास। 

iQOO 16 के लॉन्च से पहले डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। रोचक रूप से इसमें दो कंपनियों का योगदान होगा जिसमें स्वयं iQOO की स्क्रीन टेक्नोलॉजी और Samsung (via) का डिस्प्ले में महारथ शामिल है। कंपनी ने Samsung Display × iQOO स्क्रीन टेक्नोलॉजी इवेंट में इसका खुलासा किया है। इवेंट में कंपनी ने दावा किया कि iQOO 16 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 2K 165Hz डिस्प्ले मिलने वाला है। 

Advertisement

iQOO 16 के पैनल में सैमसंग की नई 2K LEAD 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। कहा गया है कि इसे दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें Samsung का M16 ल्युमिनिसेंट मैटिरियल लगा है। कहा है कि iQOO 16 सैमसंग के लेटेस्ट ल्यूमिनसेंट मटीरियल का इस्तेमाल करने वाला पहला एंड्रॉयड फोन होगा। 

यह पैनल 1100 निट्स की मैनुअल पीक ब्राइटनेस, 2800 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और 10000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कस्टम हाई रिफ्रेश रेट IC खासतौर पर पैनल के लिए डिजाइन की गई है। कलर्स की बात करें तो पैनल 1.24 गुना P3 गेमट कवरेज देता है। कंपनी ने कहा कि फोन में कलर यूनिफॉर्मिटी 39.6% तक बेहतर हुई है। इसी के साथ ब्राइटनेस यूनिफॉर्मिटी में भी 22.3% की बढ़ोत्तरी हुई है। 

iQOO का दावा है कि डिस्प्ले इंडस्ट्री का पहला ऐसा डिस्प्ले है जिसमें फर्स्ट-फ्रेम ब्राइटनेस रेश्यो 100% दिया गया है। अपकमिंग iQOO फोन में एक नई टच चिप भी दी गई है, जो 5000Hz इंस्टैंटेनियस टच सैंपलिंग और 500Hz मल्टी-फिंगर सैंपलिंग को सपोर्ट करती है। गेमिंग के लिए इसमें iQOO की Q-फ्लेक्स कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो यूज़र के टच और स्क्रीन पर होने वाले एक्शन के बीच इनपुट लेटेंसी यानी रेस्पॉन्स में देरी को कम करती है।

Advertisement

हालिया लीक्स की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OmniVision OV50Q सेंसर बताया गया है। फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार चिपसेट से लैस होगा जो कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होने वाला है। फोन में 16GB रैम का सपोर्ट होगा। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आ सकता है। फोन 8,400mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  7. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  8. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  9. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  10. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.