iQOO 15T में होगा 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी! Pad 6 Pro के साथ होगा लॉन्च

फोन में मीडियाटेक का Dimensity 9500 चिपसेट आ सकता है जो कि 3nm चिपसेट पर बना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मई 2026 10:40 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे सकती है
  • फोन में 8000mAh की बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है
  • यह IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है

iQOO 15T लॉन्च से पहले टीजर में डिजाइन सामने आ गया है।

Photo Credit: Gizmochina

iQOO 15T लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी का यह फोन चीनी मार्केट में बहुत जल्द दस्तक देने वाला है जिसके लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर अब शुरू कर दिए हैं। बहुप्रतीक्षित फोन के साथ कंपनी ने अपने अपकमिंग टैबलेट iQOO Pad 6 Pro और ईयरबड्स iQOO TWS 5i के लिए भी प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। iQOO 15T के टीजर में फोन की हल्की झलक भी मिलती है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस पहले से ही लीक हो चुके हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

iQOO 15T लॉन्च से पहले टीजर में डिजाइन सामने आ गया है। कंपनी ने फोन के प्री-ऑर्डर शुरू होने की घोषणा कर दी है। फोन के प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी ने कई फायदे भी गिनाए हैं जिनमें वारंटी एक्सटेंशन, बैटरी संबंधी फायदे और डिस्काउंट आदि शामिल हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि फोन काफी स्लिम साइज में नजर आ रहा है। इसमें एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल कंपनी ने दिया है। वहीं, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के डिजाइन को लेकर कहा है कि यह रियर पैनल से IQOO 15 Ultra (via) जैसा नजर आ रहा है। 

फोन में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। बिल्ड की बात करें तो फ्रेम फ्लैट बताया गया है। फोन में 6.83 इंच का 2K डिस्प्ले आने वाला है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है जो कि डिस्प्ले के भीतर मौजूद होगा। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 9500 चिपसेट आ सकता है जो कि 3nm चिपसेट पर बना है। फोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे सकती है जिसमें Samsung HP5 सेंसर होगा। यहां OIS फीचर का सपोर्ट भी बताया गया है। कहा गया है कि फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। फोन में 8000mAh की बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा यह IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है। 

iQOO Pad 6 Pro को भी कंपनी ने टीज किया है। यह टैबलेट ग्रीन कलर में नजर आ रहा है। टैबलेट में स्लिम प्रोफाइल दिख रही है। रियर में दो कैमरा हैं जो सर्कुलर मॉड्यूल में मिलते हैं। कंपनी ने साथ में एक्सेसरी और एक्सचेंज बेनिफिट्स भी गिनाए हैं। इसमें 13.2 इंच का 4K डिस्प्ले मिल सकता है। 16 जीबी रैम, और 13000mAh की बैटरी इसमें मिल सकती है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। iQOO TWS 5i ईयरबड्स भी इनके साथ लॉन्च होंगे। इनमें 50 घंटे की बैटरी बताई गई है। ये 42ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड के साथ आ सकते हैं। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  2. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  6. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  9. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  10. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.