7000mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा 4 हजार से ज्यादा सस्ता, देखें डील

अगर आप iQOO का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बीते महीने लॉन्च हुआ iQOO 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 15 में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • iQOO 15 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

iQOO 15 में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: iQOO

अगर आप iQOO का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बीते महीने लॉन्च हुआ iQOO 15 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाला यह स्मार्टफोन अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। यहां हम आपको iQOO 15 पर मिलने वाली डील से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15 Price & Offers

iQOO 15 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI या HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 4000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 68,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 44,350 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है।

iQOO 15 Specifications

iQOO 15 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3168x1440 पिक्सल और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 7,6,5, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस, ओटीजी और एनएफसी सपोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप के मामले में iQOO 15 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.05 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.65अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें AI विजुअल और रिफ्लेक्शन इरेज फीचर्स मिलते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.65 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 220 ग्राम है।

Advertisement

iQOO 15 की कीमत कितनी है?

iQOO 15 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

iQOO 15 में कौन सा प्रोसेसर है?

iQOO 15 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

iQOO 15 की बैटरी कैसी है?

iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

iQOO 15 का कैमरा कैसा है?

iQOO 15 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brighter, smoother AMOLED display
  • Excellent all-round performance
  • Cleaner, refined software experience
  • Improved cameras
  • Solid battery life
  • Bad
  • Noticeably thick bottom bezel
  • Black levels are not deepest
  • Inconsistent low-light portraits
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.