iQOO 14 और Neo 11 फोन में मिलेगी 7500mAh तक बैटरी! लीक में बड़ा खुलासा

iQOO 14 और iQOO 14 Pro में 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 09:23 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 14 सीरीज को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं।
  • कंपनी इस सीरीज को 2026 में पेश कर सकती है।
  • सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ प्रो वेरिएंट भी आने की बात कही गई है।

iQOO 13 सीरीज में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी दी है।

iQOO ने कथित तौर पर अपनी अपकमिंग सीरीज iQOO 14 पर काम करना शुरू कर दिया है। सीरीज के लॉन्च में हालांकि अभी काफी समय कहा जा सकता है। कंपनी इस सीरीज को 2026 में लॉन्च कर सकती है लेकिन इसे लेकर लीक्स अभी से आने लगे हैं। सीरीज में अबकी बार प्रो मॉडल भी शामिल होने की खबर है। एक जाने माने टिप्स्टर ने iQOO 14 Pro के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। साथ ही कंपनी की अन्य पॉपुलर सीरीज को लेकर भी खुलासा किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

iQOO 14 सीरीज को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। कंपनी इस सीरीज को 2026 में पेश कर सकती है। सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ प्रो वेरिएंट भी आने की बात कही गई है। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने सीरीज के कथित iQOO 14 और iQOO 14 Pro को लेकर दावा किया है। iQOO 14 और iQOO 14 Pro में 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। जबकि iQOO 13 में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी दी है। हालांकि चार्जिंग स्पीड पुरानी सीरीज की तरह समान रह सकती है। 

इससे भी बड़ी बैटरी एक और अपकमिंग फोन में कंपनी दे सकती है। टिप्स्टर के मुताबिक कंपनी ऐसे फोन पर भी काम कर रही है जो 7500mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। यह फोन iQOO Neo 10 की सक्सेसर सीरीज का हो सकता है। इसमें MediaTek का Dimensity 9400+ या Dimensity 9500 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी सबसे बड़ी बैटरी कैपिसिटी वाले फोन मार्केट में ला सकती है। 

iQOO 14 सीरीज में कंपनी कई और अपग्रेड कर सकती है। इसमें Samsung के फ्लैट OLED पैनल देखने को मिल सकते हैं। यानी अपकमिंग सीरीज में कंपनी डिस्प्ले क्वालिटी, ब्राइटनेस और एफिशिएंसी में बड़े सुधार करने की तैयारी में हो सकती है। iQOO Neo 11 के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन यह कंपनी का फ्लैगशिप किलर फोन बनकर आ सकता है जिसमें अफॉर्डेबल प्राइस में धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, मिलता है 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Redmi A7 Pro लॉन्च, सस्ता स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी
  2. Redmi A7 Pro लॉन्च, सस्ता स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, मिलता है 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus Nord 5 सबसे सस्ते में खरीदने का मौका, 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर! 6800mAh बैटरी
  5. SL vs PAK T20 Live Streaming: आज T20 वर्ल्डकप में श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें फ्री!
  6. HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  7. Honor 600 में 9000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 200MP कैमरा!
  8. Xiaomi को फिर मिला नं. 1 स्मार्ट वियरेबल ब्रांड का ताज! Apple, Huawei, Samsung को पछाड़ा
  9. 200MP कैमरा के साथ 2026 के बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन! Realme 16 Pro+, Vivo V60e समेत जानें पूरी लिस्ट
  10. MWC 2026: पहली बार! फोन से बाहर निकाल सकेंगे कैमरा, Ulefone ला रही सबसे अनोखा स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.