iQOO 12 5G पर मिल रहा 14 हजार रुपये डिस्काउंट, खरीदने का तगड़ा मौका

अगर आप iQOO का फ्लैगशिप फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 12:45 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 12 5G में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • iQOO 12 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iQOO 12 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी है।

iQOO 12 5G में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: iQOO

अगर आप iQOO का फ्लैगशिप फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर iQOO 12 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें बैंक ऑफर और कीमत में कटौती शामिल है। इसके अलावा अतिरिक्त बचत के लिए एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए iQOO 12 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO 12 5G Price & Offers


अमेजन पर iQOO 12 5G का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि दिसंबर 2023 में 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराना फोन देने पर 27,350 रुपये तक बचत हो सकती है।


Advertisement
iQOO 12 5G Specifications


iQOO 12 5G में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है,जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। इस फोन में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ एड्रेनो 750 GPU है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर बेस्‍ड फनटचओएस 14 पर चलता है। iQOO के इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है जो कि 120 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए 12 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और एक आईआर ब्लास्टर शामिल हैं। डाइमेंशन के लिए फोन की लंबाई 163.22 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 203.7 ग्राम है। फोन में एक ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.