iPhone XR लॉन्च, भारत में यह होगी कीमत

ऐप्पल आईफोन Xआर की कीमत भारत में 76,900 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 64 जीबी वेरिएंट का है।

iPhone XR लॉन्च, भारत में यह होगी कीमत

iPhone XR की कीमत 76,900 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • आईफोन Xआर आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 पर चलेगा
  • 6.1 इंच का (828x1792 पिक्सल) एलसीडी रेटिना डिस्प्ले है iPhone XR में
  • 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है ऐप्पल के इस फोन में
विज्ञापन
Apple ने बुधवार को कयासों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए iPhone XR को लॉन्च कर दिया। आईफोन Xआर को ऐप्पल पार्क कैंपस स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में पेश किया गया। बाकी दो आईफोन 2018 मॉडल की तरह यह हैंडसेट भी iPhone X जैसे डिज़ाइन के साथ आता है। बता दें कि बुधवार देर रात हुए लॉन्च इवेंट में iPhone XS और iPhone XS Max को भी पेश किया गया। इसके अलावा नए ऐप्पल वॉच से पर्दा उठा। आईफोन Xआर में एज टू एज 6.1 इंच का एलसीडी पैनल है। इस स्क्रीन में डिस्प्ले नॉच भी है। ऐप्पल ने इसे लिक्विड रेटिना पैनल का नाम दिया है। हैंडसेट में ऐप्पल के ए12 बायोनिक चिप का इस्तेमाल हुआ है। iPhone XS और iPhone XS Max की तरह iPhone XR आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 पर चलेगा। स्मार्टफोन को 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।
 

Apple iPhone XR की कीमत

ऐप्पल आईफोन Xआर की कीमत भारत में 76,900 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 64 जीबी वेरिएंट का है। अमेरिकी मार्केट में इस फोन के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 डॉलर (करीब 53,900 रुपये) है। 128 जीबी वेरिएंट को 799 डॉलर (करीब 57,500 रुपये) और 256 जीबी वेरिएंट को 899 डॉलर  (करीब 64,700 रुपये) में बेचा जाएगा। iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी। मार्केट में इसे 26 अक्टूबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

Apple iPhone XR स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन आईफोन Xआर आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 पर चलेगा। इसमें 6.1 इंच का (828x1792 पिक्सल) एलसीडी रेटिना डिस्प्ले है। डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में नॉच है जिसमें ट्रूडेप्थ कैमरा सिस्टम को जगह मिली है। इसमें 3डी टच सपोर्ट नहीं है। नया मॉडल हैप्टिक टच से लैस है। आईफोन Xआर में ऐप्पल के अपने ए12 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके बारे में 30 प्रतिशत तेज़ ऐप लॉन्च टाइम का दावा किया गया है।
 
celbr3ko

iPhone XR की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं

iPhone XR की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। यह फोन 7000 सीरीज़ एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम बिल्ड वाला है। इस फोन को आईपी67 रेटिंग मिली है।

तस्वीरों और वीडियो कैपचर करने के लिए पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/1.8 है। रियर सेंसर क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस कैमरे से यूज़र पोर्ट्रेट मोड में बेहतर तस्वीरें ले पाएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए12 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2942 एमएएच
ओएसआईओएस 12
रिज़ॉल्यूशन828x1792 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone XR
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »