सस्ते iPhone SE का अपग्रेड अगले साल की शुरुआत में हो सकता है लॉन्च

ऐप्पल ने इसी महीने अपनी कमाई के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था। इस दैरान कंपनी ने जानकारी दी थी कि भारत में पिछली तिमाही में हुई आईफोन सेल की कुल बिक्री में बड़ा योगदान iPhone SE का रहा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2017 14:17 IST
ख़ास बातें
  • विस्ट्रॉन आईफोन एसई 2 का निर्माण बेंगलुरू में करेगी
  • नए ऐप्पल आईफोन एसई में ऐप्पल ए10 फ्यूज़न चिप होगा
  • ऐप्पल मार्च में आईफोन एसई 2 लॉन्च कर सकती है
ऐप्पल ने इसी महीने अपनी कमाई के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था। इस दैरान कंपनी ने जानकारी दी थी कि भारत में पिछली तिमाही में हुई आईफोन सेल की कुल बिक्री में बड़ा योगदान iPhone SE का रहा। अब, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल 2018 की शुरुआत में आईफोन एसई के अपग्रेड वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले भी इस बारे में जानकारी सामने आ चुकी है। नए वेरिएंट को आईफोन एसई 2 नाम दिए जाने की ख़बरें हैं। और रिपोर्ट में कहा गया है कि नए डिवाइस को ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता विस्ट्रॉन द्वारा बेंगलुरू स्थित फैक्टरी में बनाया जाएगा। बता दें कि यही कंपनी ओरिजिनल आईफोन एसई भी बनाती है।

ताइवान के इकॉनोमिक डेली न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल अगले साल की पहली तिमाही में आईफोन एसई 2 लॉन्च करेगी। बता दें कि ओरिजिनल आईफोन एसई को भी पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा, ख़बरें हैं कि बेंगलुरू में विस्ट्रॉन फैक्टरी में ऐप्पल के नए कम कीमत वाले आईफोन का उत्पादन शुरू हो चुका है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल आईफोन एसई को बनाने के लिए इस फैक्टरी की शुरुआत की थी। ऐप्पल को मेक इन इंडिया प्रोडक्ट बनाने के चलते देश में आईफोन की कीमत कम रखने में मदद मिलेगी।

स्थानीय उत्पादन के चलते ऐप्पल पहले से ही भारत में आईफोन एसई को किफ़ायती दाम में बेच पा रही है। और नए वेरिएंट के साथ भी यह ट्रेंड बरक़रार रहेगा। एफडीआई नीति के मुताबिक, विदेशी कंपनियों को देश में किसी प्रोडक्ट को बनाने के लिए 30 प्रतिशत कंपोनेंट स्थानीय बाज़ार से लेने की बाध्यता है। इसके अलावा, आईफोन एसई 2 को क्यूपर्टिनो की कंपनी द्वारा एक नए 'मेड इन इंडिया' आईफोन के तौर पर पेश करने की उम्मीद है।
 

रिपोर्ट में कहा गया कि आईफोन एसई 2 को भारत के अलावा, ख़ासतौर पर इंडोनेशिया और दूसरे दक्षिणपूर्व एशिया के दूसरे बाज़ारों के लिए बनाया जाएगा। नए वेरिएंट की कीमत 450 डॉलर (करीब 29,200 रुपये) हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कीमत ओरिजिनल आईफोन एसई की लॉन्च कीमत से कम होगी।
Advertisement

हाल ही में आईं कुछ ताजा रिपोर्ट पर भरोसा करें तो सेकेंड जेनरेशन आईफोन एसई में ऐप्पल का ए10 फ्यूज़न चिप होगा जिसे पिछले साल आईफोन 7  और आईफोन 7 प्लस में दिया गया। फोन में 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। आईफोन में एसई 2 में एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर, एक 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 1700 एमएएच बैटरी होने की उम्मीद है। बहरहाल, नए आईफोन एसई वेरिएंट में पिछले वेरिएंट की तरह ही डिस्प्ले होगा। आईफोन एसई में 4 इंच डिस्प्ले दिया गया है।
Advertisement

ऐप्पल द्वारा पिछले साल की तरह, आईफोन एसई 2 वेरिएंट मार्च में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस बीच, आने वाले समय में फोन के हार्डवेयर के बारे में लीक और ख़बरों में नई जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.