31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

iPhone Air ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 07:41 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Air के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iPhone Air में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले है।

iPhone Air में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने बीते साल अपना सबसे स्लिम आईफोन iPhone Air लॉन्च किया था। अगर आपने उस वक्त अधिक कीमत होने के चलते नहीं खरीदा था तो अब मार्च, 2026 में जबरदस्त मौका आया है। जी हां iPhone Air ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है, जहां पर कूपन ऑफर और बैंक ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है। यहां हम आपको iPhone Air पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone Air Price & Offers

iPhone Air का 256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 93,499 रुपये में लिस्टेड है। कूपन ऑफर के जरिए सीधे 4 हजार रुपये की बचत हो रही है। बैंक ऑफर में इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% यानी कि 1 हजार रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 88,499 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन बीते साल सितंबर में 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीबन 31,401 रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone Air Features & Specifications

iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2736x1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
iPhone Air में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।
iPhone Air ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 पर काम करता है।
iPhone Air के रियर में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
iPhone Air में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iPhone Air की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है।
iPhone Air में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ई-सिम सपोर्ट और एनएफसी शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.