आईफोन 7 होगा वाटरप्रूफ और 3 जीबी रैम से लैसः ट्रेंडफोर्स

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 नवंबर 2015 13:14 IST
आईफोन 7, जिसे ऐप्पल द्वारा अगले साल पेश किए जाने की उम्मीद है, में ज्यादा रैम हो सकता है। यह दावा एक रिसर्च फर्म ने किया है। इसके अलावा यह हैंडसेट वाटरप्रूफ भी हो सकता है। रिसर्च फर्म को यह भी उम्मीद है कि ऐप्पल अगले साल 4 इंच का आईफोन लॉन्च करेगी।

ट्रेंडफोर्स ने कहा है कि अगले आईफोन हैंडसेट (आईफोन 7) में 3 जीबी का रैम होगा। रोचक बात यह है कि ट्रेंडफोर्स ने यह दावा आईफोन के 5.5 इंच डिस्प्ले वाले वर्ज़न के लिए किया है। फिलहाल छोटे स्क्रीन वाले वर्ज़न में रैम के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया गया है। अगर ऐसा होता है तो यह साफ हो जाएगा कि आने वाले सालों में ऐप्पल अपने आईफोन के 'प्लस' मॉडल को ज्यादा फ़ीचर के साथ पेश करेगी।
Advertisement

फर्म ने यह भी कहा कि वह अगले आईफोन को वाटरप्रूफ होने की उम्मीद करता है। यह दावा तो बहुत हद तक सही नज़र आता है, लेकिन मेमोरी में इस किस्म की बढ़ोतरी को लेकर संशय है।

गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल ने इस साल ही अपने आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में रैम को 1 जीबी से बढ़ाकर 2 जीबी किया था। ऐसे में एक साल के अंदर रैम में अपग्रेड की उम्मीद करना थोड़ा बेमानी लगता है। याद रहे कि 2012 में लॉन्च किए गए आईफोन 5 से लेकर 2014 में पेश किए गए आईफोन 6 प्लस तक कंपनी ने 1 जीबी रैम पर भरोसा जताए रखा।
Advertisement

दूसरी उम्मीद आईफोन मॉडल को वाटरप्रूफ बनाने को लेकर है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के कई यूज़र और रिव्यू करने वालों ने बताया था कि ये हैंडसेट बहुत हद तक वाटर-रेसिसटेंट हैं। संभव है कि कंपनी आईफोन 7 को लेकर इस तरह की घोषणा करे। शायद वह वाटर-रेसिसटेंट टेक्नोलॉजी को लेकर पहले आश्वस्त हो जाना चाहती है।
Advertisement

ट्रेंडफोर्स ने यह भी बताया कि आईफोन के 4 इंच के मॉडल को अगले साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है। ऐसा ही दावा अब तक कई रिपोर्ट में किया जा चुका है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.