आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस की भारत में बिक्री शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2015 19:08 IST
आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया। ऐप्पल के इन दोनों प्रीमियम हैंडसेट को लेकर भारत में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोग रात 12 बजे भी मुंबई और दिल्ली स्थित ऐप्पल रिटेल स्टोर के बाहर लाइन लगाकर खड़े थे। हर शख्स की चाहत सबसे पहले ऐप्पल के नए स्मार्टफोन खरीदने की थी।

ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने ट्वीट किया, ''भारत के उन सभी कस्टमर्स को धन्यवाद, जो आधी रात को आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस खरीदने के लिए लाइन में लगे।'' आपको बता दें कि इन दोनों हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग पिछले हफ्ते ही शुरू हो गई थी। अब तक भारत में कितने आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग हुई है, यह साफ नहीं है।
Advertisement

नया आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस सिल्वर, गोल्ड, स्पेस ग्रे और रोज गोल्ड एल्यूमीनियम फिनश कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके अलावा स्मार्टफोन 3डी टच टेक्नोलॉजी से लैस है। यह प्रेशर (दबाव) सेंसेटिव स्क्रीन है जो आपकी ऊंगलियों द्वारा लगाए गए दबाव के आधार पर एक्शन परफॉर्म करने के विकल्प देंगे। उदाहरण के तौर पर, आप धीमे से दबाव डालकर कंटेंट को प्रिव्यू कर सकते हैं और आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले प्रेशर से कंटेंट को देख सकते हैं, या फिर आप स्क्रीन पर फेसबुक आइकन पर 3डी टच का इस्तेमाल करके नया पोस्ट अपने सोशल मीडिया पेज पर डाल सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप खोलने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आते हैं जिसके जरिए 4के रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड कर पाना संभव है। ऐप्पल ने नए कैमरा ऐप में बेहतर कलर एक्यूरेसी, फास्ट ऑटोफोकस और कम लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा किया है। फ्रंट कैमरा अब 5 मेगापिक्सल का होगा। ऐप्पल ने फ्रंट कैमरे के साथ एक अनोखी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जब भी फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल होगा, डिस्प्ले अपने आप लाइट अप होकर फ्लैश का काम करेगा।
Advertisement

आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस नए 'लाइव फोटोज' फ़ीचर के साथ आएंगे जिसके जरिए आप अपनी फोटो के साथ ऑडियो को भी कैपचर कर पाएंगे। डिवाइस में 23 एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। ये स्मार्टफोन ज्यादा तेज एलटीई और वाई-फाई को भी सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

आईफोन 6एस का 16 जीबी वेरिएंट भारत में 62,000 रुपये में उपलब्ध है। इसी स्टोरेज वाले आईफोन 6एस प्लस हैंडसेट की कीमत 72,000 रुपये है। आईफोन 6एस के 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 72,000 और 82,000 रुपये है। वहीं, आईफोन 6एस प्लस का 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 82,000 और 92,000 रुपये में मिल रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.