आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की कीमत जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2015 17:15 IST
ऐप्पल के डिस्ट्रीब्यूटर इनग्राम माइक्रो ने भारत में अपने रिटेल पार्टनर्स को आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के लॉन्च प्राइस की जानकारी दी है। गैजेट्स 360 को मिली जानकारी के अनुसार, आईफोन 6एस का 16 जीबी वेरिएंट भारत में 62,000 रुपये में मिलेगा। इसी स्टोरेज वाले आईफोन 6एस प्लस हैंडसेट की कीमत 72,000 रुपये होगी।

आईफोन 6एस के 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 72,000 और 82,000 रुपये होगी। वहीं, आईफोन 6एस प्लस का 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 82,000 और 92,000 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

रिटेल पार्टनर्स को दी गई जानकारी में आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस और आईफोन 5एस की नई कीमतों का भी ज़िक्र है जिसका खुलासा गैजेट्स 360 ने पिछले महीने ही किया था।
आपको याद दिला दें कि अब आईफोन 6 का 16जीबी मॉडल 52,000 रुपये में मिलेगा और 64जीबी वेरिएंट 62,000 रुपये में। आईफोन 6 प्लस के 16 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 62,000 और 72,000 रुपये होगी। पुराने आईफोन 5एस स्मार्टफोन के 16 जीबी वेरिएंट के लिए 35,000 रुपये और 32 जीबी मॉडल के लिए 40,000 रुपये खर्चने होंगे। साफ कर दें कि सारी कीमतें डिवाइस की एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) है। ऑनलाइन या फिर रिटेल स्टोर पर ये डिवाइस और भी कम कीमत में मिल सकते हैं।

आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस चार कलर वेरिएंट में आएंगे ये होंगे सिल्वर, गोल्ड, स्पेस ग्रे और नए रोज़ गोल्ड एल्यूमीनियम फिनिश। भारत में दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 16 अक्टूबर से शुरू होगी। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च के बाद पहले तीन दिन में इन हैंडसेट के 1.3 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिके थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.