आईफोन 5एस, आईफोन 6 व आईफोन 6 प्लस हुआ सस्ता, अब नहीं मिलेगा आईफोन 5सी

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 10 सितंबर 2015 13:12 IST
ऐप्पल ने बुधवार को आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस स्मार्टफोन पेश किया। दोनों ही डिवाइस के रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट भी लॉन्च किए गए। इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपने प्लास्टिक बॉडी आईफोन 5सी स्मार्टफोन को नहीं डेवलप करने की जानकारी दी है। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि आईफोन 5एस, आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस के गोल्ड कलर वेरिएंट अब मार्केट में नहीं उपलब्ध होंगे। इन डिवाइस की कीमत में भी कटौती की गई है।

(पढ़ें: आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस लॉन्च, 3डी टच डिस्प्ले से हैं लैस)
Advertisement

कंपनी की वेबसाइट की लिस्टिंग से आईफोन 5एस, आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस के गोल्ड कलर वेरिएंट को हटा लिया गया है। अब ये स्मार्टफोन सिर्फ सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। हालांकि, नए आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस सिल्वर, स्पेस ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में आएंगे। अगर यूज़र आईफोन डिवाइस का गोल्ड कलर वेरिएंट खरीदने की चाहत रखते हैं तो उनके पास आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस का ही विकल्प मौजूद है। इशारा साफ है कि कंपनी अपने दोनों नए और महंगे डिवाइस की बिक्री को बढ़ावा देना चाहती है।

(पढ़ें: आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में क्या है नया और खास)

ऐप्पल ने पुराने आईफोन 5एस, आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की कीमत में कटौती भी की है। तीनों ही मॉडल अब 100 डॉलर (करीब 6,700 रुपये) सस्ते मिलेंगे।
Advertisement

लॉन्च इवेंट में की गई घोषणा के मुताबिक, आईफोन 6 और आईफोन 6प्लस की कीमत 2 साल के कॉन्ट्रेक्ट पर क्रमशः 99 डॉलर (करीब 6,600 रुपये) और 199 डॉलर (करीब 13,300 रुपये) से शुरू होगी। पहले इन हैंडसेट की कीमत क्रमशः 199 डॉलर और 299 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) से शुरू होती थी। अब आईफोन 5एस के 16जीबी वेरिएंट को 2 साल के कॉन्ट्रेक्ट पर खरीदने के लिए शुरुआती राशि की ज़रूरत नहीं होगी।

बिना कॉन्ट्रेक्ट वाला आईफोन 5एस स्मार्टफोन का 16जीबी वेरिएंट अब 449 डॉलर (करीब 30,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। बिना कॉन्ट्रेक्ट वाला आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस स्मार्टफोन क्रमशः 549 डॉलर (करीब 36,600 रुपये) और 649 डॉलर (करीब 43,300 रुपये) में मिलेगा।
Advertisement

बिना कॉन्ट्रेक्ट वाले आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की कीमत पिछले साल लॉन्च किए गए मॉडल के बराबर रखी गई है। आईफोन 6एस के 16जीबी वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर होगी। आईफोन 6एस का 64 जीबी और आईफोन 6एस प्लस का 16जीबी वेरिएंट 749 डॉलर (करीब 50,000 रुपये) में मिलेगा। 849 डॉलर (करीब 57,000 रुपये) खर्चकर आईफोन 6एस का 128जीबी मॉडल या आईफोन 6एस प्लस का 64जीबी मॉडल मिलेगा। वहीं, आईफोन 6एस प्लस के 128जीबी वेरिएंट का दाम 949 डॉलर (करीब 63,200 रुपये) होगा।
Advertisement

आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस का 16जीबी मॉडल कॉन्ट्रेक्ट पर क्रमशः 199 और 299 डॉलर में मिलेगा। 64जीबी वाले वेरिएंट के लिए 100 डॉलर अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे व 128जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के लिए 100 डॉलर और।

एक बात साफ कर दें कि ये कीमतें अमेरिका के लिए हैं। अभी तक कंपनी ने इन डिवाइस के भारत में लॉन्च किए जाने की तारीख और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.