iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ी बैटरी और नया A20 Pro चिप? जानें अभी तक सामने आई सभी डिटेल्स

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर शुरुआती लीक सामने आए हैं। रिपोर्ट्स में अंडर डिस्प्ले Face ID, A20 Pro चिप और बड़ी बैटरी जैसे बदलावों की चर्चा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 09:50 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro में अंडर डिस्प्ले Face ID की चर्चा
  • नया A20 Pro चिप 2nm प्रोसेस पर बन सकता
  • Pro Max में 5100mAh बैटरी मिलने की संभावना

Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर शुरुआती लीक सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ऑनलाइन सामने आ रहे लीक्स में डिजाइन, कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर से जुड़े कई बदलावों की चर्चा हो रही है। चलिए नीचे संक्षिप्त में समझते हैं कि हम आने वाली iPhone 18 Pro लाइनअप से क्या-क्या उम्मीद कर सकते हैं।

हालिया रिपोर्ट्स में कैमरा चर्चा का विषय रहा है। इस डिपार्टमेंट में Apple की ओर से कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप बना रह सकता है, लेकिन इसमें मैकेनिकल आईरिस जैसी नई तकनीक जोड़ी जा सकती है। इससे कैमरा अलग अलग लाइटिंग कंडीशन के अनुसार अपर्चर को एडजस्ट कर सकेगा। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी सैमसंग के तीन लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे फोटो प्रोसेसिंग तेज और नॉइज कम हो सकता है।

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट दिए जाने की चर्चा है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया जा सकता है। नई चिप से परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में सुधार होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Wafer Level Multi Chip Module पैकेजिंग तकनीक भी अपना सकती है, जिसमें RAM को सीधे CPU, GPU और Neural Engine के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है।

इसी तरह Apple iPhone 18 Pro मॉडल्स में Face ID हार्डवेयर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा iPhones में दिखने वाला Dynamic Island कटआउट हट सकता है। इसकी जगह फ्रंट कैमरा स्क्रीन के ऊपरी बाएं हिस्से में छोटे होल के रूप में दिखाई दे सकता है। हालांकि डिजाइन की ओवरऑल लैंगुएज काफी हद तक मौजूदा मॉडल्स जैसी ही रहने की उम्मीद है।

बैटरी के मामले में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। लीक्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max में करीब 5100mAh बैटरी मिल सकती है। इसके लिए फोन का डिजाइन थोड़ा मोटा और भारी भी हो सकता है, जिसका वजन 240 ग्राम से ज्यादा बताया जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Apple का नया C2 मॉडेम दिया जा सकता है, जिससे mmWave 5G सपोर्ट बेहतर हो सकता है।

Advertisement

डिस्प्ले साइज में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो यह सीरीज सितंबर 2026 के आसपास पेश की जा सकती है। कीमत को लेकर फिलहाल कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले साल iPhone 17 सीरीज की कीमत बढ़ने के बाद कंपनी इस बार कीमत को स्थिर रखने की कोशिश कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.