₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर

Croma iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro पर ऑफर दे रहा है। एक्सचेंज और बैंक कैशबैक के बाद iPhone 17 Pro Max 256GB ₹74,990 की इफेक्टिव कीमत में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 सितंबर 2026 13:34 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro Max 256GB ₹74,990 की इफेक्टिव कीमत में मिलेगा
  • ऑफर में बैंक कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का फायदा मिलेगा
  • iPhone 17 Pro भी ₹69,990 की इफेक्टिव कीमत में मिलेगा

Croma पर iPhone 17 Pro Max 256GB ₹74,990 की इफेक्टिव कीमत में मिल रहा है

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के बाद पिछले साल की iPhone 17 Pro सीरीज पर ऑफर्स आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में Croma ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में iPhone 17 Pro Max 256GB को ₹74,990 की इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह कीमत सीधे डिस्काउंट के बाद नहीं मिल रही है, बल्कि इसके लिए बैंक कैशबैक और पुराने iPhone के एक्सचेंज समेत कई ऑफर्स का फायदा लेना होगा। Croma का यह ऑफर 15 सितंबर से शुरू होगा।

iPhone 17 Pro Max Offer

Croma के ऑफर में iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल का इफेक्टिव प्राइस ₹74,990 बताया गया है। इसके लिए ग्राहक को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹4,000 का बैंक कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा iPhone 15 Pro Max को एक्सचेंज करने पर मॉडल और कंडीशन के हिसाब से ₹53,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके ऊपर ₹12,000 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इन सभी बेनिफिट्स को मिलाने के बाद इफेक्टिव प्राइस ₹74,990 तक पहुंचता है।

Advertisement

वहीं, iPhone 17 Pro Max के 512GB वेरिएंट पर भी ऑफर दिया जा रहा है। Croma स्टोर्स पर इस मॉडल का इफेक्टिव प्राइस ₹94,990 है। यहां भी ₹4,000 का बैंक कैशबैक, iPhone 15 Pro Max का एक्सचेंज और ₹12,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए कीमत अलग है। Croma की वेबसाइट पर iPhone 17 Pro Max 256GB मॉडल ₹1,39,990 के इफेक्टिव प्राइस पर लिस्टेड है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,59,990 है। इन ऑनलाइन कीमतों में सिर्फ ₹4,000 का बैंक कैशबैक शामिल है, जबकि एक्सचेंज बेनिफिट अलग से लागू हो सकता है।

iPhone 17 Pro Offer

Croma ने सिर्फ Pro Max मॉडल पर ही ऑफर नहीं दिया है। iPhone 17 Pro 256GB को स्टोर पर ₹69,990 के इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसके लिए भी ₹4,000 बैंक कैशबैक, पुराने iPhone 15 Pro का एक्सचेंज और ₹12,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं 512GB मॉडल का इफेक्टिव प्राइस ₹88,490 है।

Advertisement

Croma की वेबसाइट पर iPhone 17 Pro 256GB की इफेक्टिव कीमत ₹1,26,490 और 512GB मॉडल की कीमत ₹1,45,990 बताई गई है। ऑनलाइन ऑफर में बैंक कैशबैक शामिल है, जबकि एक्सचेंज के बेनिफिट अलग हो सकते हैं।

iPhone 17 Pro Max को भारत में पिछले साल ₹1,49,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब iPhone 18 Pro सीरीज के आने के बाद पुराने Pro मॉडल पर ऐसे ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, Apple ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को अपने नए लाइनअप से हटा दिया है, इसलिए उपलब्ध स्टॉक के आधार पर ऑफर और कीमत में बदलाव हो सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  6. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.