पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील

Apple ने iPhone 17 की कीमत ₹17,000 बढ़ा दी है, लेकिन Flipkart पर फोन अभी पुरानी कीमत में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 सितंबर 2026 06:03 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने iPhone 17 की कीमत ₹17,000 बढ़ाकर ₹99,900 कर दी
  • Flipkart पर iPhone 17 256GB अभी ₹78,900 में उपलब्ध है
  • बैंक ऑफर और एक्सचेंज से कीमत पर अतिरिक्त फायदा मिल सकता है

Apple ने iPhone 17 की कीमत बढ़ाई, Flipkart पर मिल रही सस्ती डील

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने के साथ भारत में अपने पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने iPhone 17 की कीमत सीधे ₹17,000 बढ़ा दी है। हालांकि, Flipkart पर iPhone 17 खरीदने वालों के लिए अभी भी अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन पुरानी कीमत में ही मिल रहा है और बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत और कम हो जाती है। नीचे इस डील के बारे में विस्तार से बताया है।

₹82,900 वाला iPhone 17 अब ₹99,900 का

Apple ने पिछले साल iPhone 17 को भारत में 256GB स्टोरेज के साथ ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद Apple की वेबसाइट पर iPhone 17 256GB की कीमत बढ़कर ₹99,900 हो गई है। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में ₹17,000 यानी करीब 20.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। फोन की कीमत में बदलाव के अलावा इसमें कोई नया हार्डवेयर अपग्रेड नहीं किया गया है।

Flipkart पर अभी भी ₹82,900 में मिल रहा iPhone 17

अगर आप iPhone 17 खरीदना चाहते हैं तो Flipkart पर फिलहाल यह कीमत बढ़ने से बच सकते हैं। Flipkart की लिस्टिंग में iPhone 17 256GB की कीमत ₹82,900 दिखाई जा रही है। यानी Apple की नई कीमत ₹99,900 के मुकाबले यहां फोन ₹17,000 सस्ता मिल रहा है।

इतना ही नहीं, Flipkart की मौजूदा लिस्टिंग में Buy at ₹78,900 की डील भी दिखाई दे रही है। यानी लिस्टेड कीमत से भी ₹4,000 का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में फोन बदलने पर ₹46,100 तक का एक्सचेंज बेनिफिट दिख रहा है। हालांकि एक्सचेंज की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगी।

Advertisement

इसका मतलब है कि बिना एक्सचेंज के भी iPhone 17 को ₹99,900 की नई Apple कीमत के बजाय Flipkart पर ₹78,900 तक में खरीदा जा सकता है। अगर आपके पास योग्य बैंक कार्ड है तो उपलब्ध ऑफर के हिसाब से कीमत और कम हो सकती है।

Apple की तरफ से कीमत बढ़ाए जाने के बाद Flipkart पर पुरानी कीमत का स्टॉक मिलना खरीदारों के लिए फायदेमंद है। खासकर उन लोगों के लिए जो नया iPhone चाहते हैं लेकिन iPhone 18 Pro की कीमत खर्च नहीं करना चाहते। हालांकि, Flipkart पर यह पुरानी कीमत वाला स्टॉक खत्म होने के बाद कीमत बदल सकती है। इसलिए अगर आप iPhone 17 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मौजूदा डील आपके लिए बेहतर मौका हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.