iPhone 16e vs Samsung Galaxy S24: जानें कौन सा है 70K में बेस्ट फोन

Apple ने हाल ही में मार्केट में अपना सबसे किफायती आईफोन iPhone 16e लॉन्च किया था, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy S24 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 18:15 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy S24 में 6.2 इंच की AMOLED 2X फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • iPhone 16e ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आईओएस 18 पर काम करता है।

iPhone 16e और Samsung Galaxy S24 में 128GB स्टोरेज है।

Photo Credit: Apple/Samsung

Apple ने हाल ही में मार्केट में अपना सबसे किफायती आईफोन iPhone 16e लॉन्च किया था। बाजार में आने के बाद iPhone 16e की टक्कर Samsung Galaxy S24 से हो रही है। iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। वहीं Samsung Galaxy S24 में 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है। आइए iPhone 16e और Samsung Galaxy S24 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 16e vs Samsung Galaxy S24 कीमत
iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये, 256GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। Samsung Galaxy S24 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 70,999 रुपये और 8GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,999 रुपये है। 

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2532×1170 पिक्सल, 800 निट्स ब्राइटनेस और 1200 निट्स ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy S24 में 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर
iPhone 16e में 6 कोर A18 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S24 में ऑक्टा कोर Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
iPhone 16e ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आईओएस 18 पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy S24 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है।
Advertisement

रैम और स्टोरेज
iPhone 16e में 128GB, 256GB और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन है। वहीं Samsung Galaxy S24 में 8GB RAM और 128GB, 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S24 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्स का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में iPhone 16e में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, रीडर मोड के साथ NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और BeiDou शामिल है। वहीं Samsung Galaxy S24 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई डायरेक्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है

डाइमेंशन
iPhone 16e की लंबाई 146.7 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 167 ग्राम है। Samsung Galaxy S24 की लंबाई 147 मिमी, चौड़ाई 70.6 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 167 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  4. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.