iPhone 16 सीरीज की A18 चिप में इस्तेमाल हुई Arm V9 टेक्नोलॉजी!

9 सितंबर को कंपनी iPhone 16 सीरीज पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 सितंबर 2024 16:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की A18 चिप में Arm V9 चिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
  • 9 सितंबर को कंपनी iPhone 16 सीरीज पेश कर सकती है।
  • यह इवेंट भारत में एपल के अधिकारिक चैनल पर 10.30PM पर देखा जा सकेगा।

9 सितंबर को कंपनी iPhone 16 सीरीज पेश कर सकती है।

iPhone 16 सीरीज कथित तौर पर 9 सितंबर को लॉन्च की जाने वाली है। एपल कल अपना It's Glowtime इवेंट आयोजित करने जा रही है जिसमें iPhone 16 सीरीज को पेश किया जा सकता है। सीरीज में कंपनी अपनी A18 चिप इस्तेमाल करने वाली है जिसके बारे में लॉन्च इवेंट में खुलासा किया जाएगा। इस चिप को कथित तौर पर SoftBank के स्वामित्व वाली Arm के लेटेस्ट V9 चिप डिजाइन के आधार पर तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स। 

iPhone 16 स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी की A18 चिप को लेकर कहा गया है कि यह Arm के लेटेस्ट V9 चिप डिजाइन के आधार पर तैयार की गई है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में इसके बारे में बताया गया है। 9 सितंबर को कंपनी कूपरटिनो, कैलिफॉर्निया में अपना लॉन्च इवेंट करने जा रही है। यहां पर कंपनी नई स्मार्टफोन सीरीज के साथ अन्य डिवाइसेज से भी पर्दा उठा सकती है। 

Apple ने पिछले साल सितंबर में Arm के साथ एक डील की थी। Arm की ओर से जुलाई में कहा गया था कि इसकी V9 चिप स्मार्टफोन रिवेन्यु का 50 प्रतिशत हिस्सा है। दरअसल Arm दुनिया के अधिकतर स्मार्टफ़ोन्स के लिए कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर के पीछे इस्तेमाल होने वाली बौद्धिक संपदा की मालिक है। कंपनी फिर इसका लाइसेंस दुनिया भर में अन्य कंपनियों को देती है जिसमें Apple भी शामिल है। 

Apple अपने iPhone, iPad and Mac डिवाइसेज के लिए अपने खुद के कस्टम चिप्स डिजाइन करने की प्रोसेस में Arm की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। 
Advertisement

Apple अब 9 सितंबर को iPhone 16 सीरीज को इसके इवेंट It's Glowtime में पेश करने जा रही है। लाइनअप में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल होने की संभावना है। इवेंट के दौरान कंपनी लेटेस्ट iOS 18, iPad OS 18, MacOS को भी रिवील कर सकती है। साथ ही Apple वॉच सीरीज़, AirPods और अन्य प्रोडक्ट्स के भी रिवील करने की संभावना है। एपल ने इवेंट के लिए लाइव पेज भी एक्टिव कर दिया है। यह इवेंट भारत में एपल के अधिकारिक चैनल पर 10.30PM (IST) पर देखा जा सकेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.