iPhone 16 Pro Max को 15700 रुपये सस्ता खरीदने का मौका, चेक करें पूरी डील

iPhone 16 Pro Max खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो लोकप्रिय रिटेल प्लेटफॉर्म Vijay Sales इस वक्त 16 Pro Max पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मार्च 2025 11:25 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO सुपर रेटीना डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा है।
  • iPhone 16 Pro Max Apple A18 Pro चिपसेट के साथ आता है।

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple iPhone 16 Pro Max खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो लोकप्रिय रिटेल प्लेटफॉर्म Vijay Sales इस वक्त 16 Pro Max पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। प्लेटफॉर्म पर कीमत में कटौती के साथ-साथ भारी बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए iPhone 16 Pro Max पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 16 Pro Max Price & Offers


विजय सेल्स पर iPhone 16 Pro Max का 256GB स्टोरेज मॉडल 1,33,700 रुपये में लिस्टेड है, वहीं सितंबर,2024 को यह आईफोन 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 4500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,29,200 रुपये हो जाएगी। फोन लॉन्च कीमत से कुल 15,700 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।


Advertisement
iPhone 16 Pro Max Specifications


iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1320x2868 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह आईफोन Apple A18 Pro चिपसेट के साथ आता है।  यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 163.00 मिमी, चौड़ाई 77.60 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन वजन 227.00 ग्राम है।  यह फोन क्रैश डिटेक्शन के साथ आता है।

कैमरा सेटअप के मामले में इस आईफोन के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। यह आईफोन IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, 4जी और 5जी सपोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.