iPhone 16 में मिलेगा बिल्कुल अलग कैमरा मॉड्यूल, पहले से बड़े साइज में आएंगे Pro मॉडल्स! तस्वीरें हुई लीक

अपकमिंग iPhone 16 सीरीज में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें स्टैंडर्ड मॉडल्स में अलग कैमरा मॉड्यूल और Pro मॉडल्स में मौजूदा सीरीज की तुलना में बड़े डिस्प्ले मिलना शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 20:22 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 और iPhone 16 Plus मॉडल्स में मिलेगा वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल
  • Pro मॉडल्स का डिस्प्ले साइज iPhone 15 Pro मॉडल्स से बड़ा हो सकता है
  • चारों डिवाइस में पतले बेजल्स मिलने की संभावना है

Photo Credit: iPhone 15 सीरीज को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था

iPhone 16 सीरीज इस साल के अंत में लॉन्च हो सकती है और रिपोर्ट्स की मानें तो बेस iPhone 16 हैंडसेट के दोनों तरफ फिजिकल बटन के बजाय कैपेसिटिव बटन शामिल किए जा सकते हैं। इसी तरह, डिवाइस के डिजाइन, कलर ऑप्शन और हार्डवेयर से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जो इशारा देते हैं कि हम अपकमिंग iPhone सीरीज से क्या उम्मीद कर सकते हैं। अब, iPhone 16 मॉडल की डमी यूनिट्स की तस्वीर को लीक किया गया है, जो इसके बैक पैनल को दिखाती है। इसमें पता चलता है कि स्टैंडर्ड और प्लस मॉडल्स में वर्तमान iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल्स की तुलना में बड़ा अंतर देखने को मिलने वाला है।

X पर करीब 37 हजार फॉलोअर्स रखने वाले टिप्सटर Sonny Dickson ने iPhone 16 सीरीज की डमी यूनिट्स की तस्वीरें लीक की हैं। इनसे पता चलता है कि अपकमिंग सीरीज में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें स्टैंडर्ड मॉडल्स में अलग कैमरा मॉड्यूल और Pro मॉडल्स में मौजूदा सीरीज की तुलना में बड़े डिस्प्ले मिलना शामिल हैं। शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार, iPhone 16 और 16 Plus के कैमरा सिस्टम को दोबारा से डिजाइन किया गया है। इस बार दोनों मॉडल्स में iPhone X सीरीज के समान वर्टिकल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। वहीं, Pro मॉडल्स में मौजूदा iPhone 15 Pro मॉडल्स के समान ट्रिपल कैमरा यूनिट शामिल हो सकती है।

लीक की गई एक तस्वीर में चारों अपकमिंग iPhones के डिस्प्ले साइज के बारे में भी बताया है। टिप्सटर के अनुसार, अपकमिंग Pro मॉडल वर्तमान Pro मॉडल में मौजूद 6.1-इंच साइज के बजाय 6.3-इंच साइज के डिस्प्ले के साथ आएगा। 16 Pro Max में 6.9-इंच का विशाल डिस्प्ले मिलेगा, जो वर्तमान Pro Max के 6.7 इंच साइज से बड़ा है। जबकि, iPhone 16 और 16 Plus की स्क्रीन समान साइज में आएगी। सभी मॉडल्स के चारों ओर पतले बेजल्स मिलने की संभावना है।
 

ताइवानी समाचार प्रकाशन के अनुसार, iPhone 16 इस साल के अंत में हैंडसेट के दोनों तरफ फिजिकल बटन के बजाय कैपेसिटिव बटन के साथ आ सकता है। Apple कथित तौर पर अपनी iPhone 16 सीरीज को उन बटनों से लैस कर सकता है जो छूने पर हैप्टिक फीडबैक देने में सक्षम हैं। पहले यह अफवाह थी कि कंपनी iPhone 15 लाइनअप को कैपेसिटिव बटन से लैस करेगी, लेकिन कथित तौर पर पिछले साल इस प्लान को छोड़ दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  2. iQOO Z11X 5G vs Oppo A6 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट?
  3. घर पर मिलेगी कार मैकेनिक से लेकर, पेंटर, AC और बढ़ई की सर्विस, सरकार की ये ऐप दे रही सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11X 5G vs Oppo A6 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद, जानें खासियतें
  3. Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी 65,75,85,98 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  4. घर पर मिलेगी कार मैकेनिक से लेकर, पेंटर, AC और बढ़ई की सर्विस, सरकार की ये ऐप दे रही सबकुछ
  5. स्पैम कॉल्स से पाना चाहते हैं छुटकारा, इस तरकीब का करें उपयोग
  6. गर्मी की शुरुआत में जबरदस्त सस्ते मिल रहे AC, कीमत 20 हजार से भी कम, ऑनलाइन मिल रही छूट
  7. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  10. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.