Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता

Apple ने बाजार में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद iPhone 16 को महंगा कर दिया था, लेकिन यह अमेजन पर सस्ता मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2026 10:29 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 महंगा होकर एप्पल वेबसाइट पर ₹89,900 में लिस्ट हो गया है।
  • iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की कीमत अमेजन पर ₹76,999 है।
  • अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में काफी सस्ता मिल रहा है।

iPhone 16 में 6.10 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर टचस्क्रीन डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने बाजार में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद मौजूदा आईफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद iPhone 16 भी महंगा होकर एप्पल की आधिकारिक साइट पर ₹89,900 में लिस्ट हो गया है। ऐसे में अगर आप यह आईफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो फेस्टिवल सीजन के मौके पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर चल रही Amazon Great Indian Festival Sale 2026 फायदेमंद साबित हो सकती है। इस सेल में आईफोन 16 को हजारों रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Deals on iPhone 16

iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹76,999 है। हालांकि, बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 73,999 हो जाएगी। जबकि यह आईफोन वर्तमान में एप्पल की आधिकारिक साइट पर ₹89,900 में लिस्ट है, जिस हिसाब से करीबन ₹15,900  सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

iPhone 16 Features & Specifications

iPhone 16 में 6.10 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन हेक्सा कोर एप्पल ए18 प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में आईओएस 26 पर काम करता है। इस आईफोन की लंबाई 147.60 मिमी, चौड़ाई 71.60 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 170 ग्राम है। धूल, छींटों और पानी से सुरक्षा के लिए आईपी68 रेटिंग दी गई है। यह आईफोन 6 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। सेफ्टी क लिए इमरजेंसी SOS और क्रैश डिटेक्शन मिलता है।

iPhone 16 के रियर में 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ कैमरा मिलता है। इस आईफोन में एप्पल इंटेलिजेंस और सिरी एआई मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 5जी सपोर्ट शामिल है। इस आईफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/मैग्नेटोमीटर सेंसर मिलता है। इसमें बिल्ट इन रिचार्जेबल लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। फास्ट चार्ज के जरिए बैटरी को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.