iPhone 17 लॉन्च के बाद iPhone 16 और iPhone 16 Plus की गिरी कीमत, जानें कितनी होगी बचत

iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के बाद भारत में Apple की आधिकारिक साइट पर iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमत गिरी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 सितंबर 2025 09:16 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone 16 और iPhone 16 Plus में Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने भारतीय बाजार में Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। नई सीरीज लॉन्च होने के बाद भारत में Apple की आधिकारिक साइट पर iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमत गिरी गई है। इस साल कंपनी ने प्लस मॉडल को हटा कर उसकी जगह नया एयर मॉडल पेश किया है। यहां हम आपको iPhone 16 और iPhone 16 Plus की नई कीमतों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

iPhone 16, iPhone 16 Plus Price Drop After iPhone 17 Launch

भारत में iPhone 16 की कीमत गिर कर 69,900 रुपये हो गई है जो कि 128GB इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत है। हालांकि, इस आईफोन का 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 512GB स्टोरेज वेरिएंट साइट से हटा दिया गया है। वहीं iPhone 16 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत में गिरावट के बाद 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब आधिकारिक साइट पर 89,900 रुपये में मिल रहा है। इसका 512GB स्टोरेज वेरिएंट साइट से हट गया है।

आपको बता दें कि सितंबर, 2024 में लॉन्च के समय iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये थी। वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट 89,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,09,900 रुपये में लॉन्च किए गए थे। iPhone 16 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये थी।

iPhone 16, iPhone 16 Plus Specifications

iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। यह बेहतर सेरामिक शील्ड प्रोटेक्शन और डायमेमिक आइलैंड से लैस है। वहीं iPhone 16 Plus में 6.7 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। दोनों ही फोन IP68 रेटिंग से लैस हैं। iPhone 16 और 16 Plus में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों आईफोन Apple Intelligence फीचर्स के साथ आते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो  iPhone 16 और 16 Plus के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ,जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • Bad
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.