Apple की बड़ी तैयारी, iPhone 15 Pro और Pro Max में नहीं होगा फ‍िजिकल सिम कार्ड स्‍लॉट!

यह माना जाना चाहिए कि कंपनी उन देशों के लिए फ‍िजिकल सिम कार्ड स्लॉट के साथ ही iPhone पेश करेगी, जहां eSIM काम नहीं करते।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2021 14:52 IST
ख़ास बातें
  • 2023 में आने वाले iPhone 15 Pro और Pro Max में सिम स्‍लॉट नहीं होगा
  • ये डिवाइस सिर्फ eSIM कार्ड को सपोर्ट करेंगी
  • जहां eSIM काम नहीं करते, वहां यह स्‍लॉट दिया जा सकता है

हाल में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 5G स्‍मार्टफोन बेचने के मामले में ऐपल Apple ने बाकी ब्रैंड्स को पीछे छोड़ दिया है

एपल को उसकी डिवाइसेज में नए इनोवेशन देने के लिए जाना जाता है। कंपनी ने iPhone XS और XS Max सहित कई डिवाइस में eSIM का सपोर्ट दिया है। इसकी मदद से यूजर्स रेग्‍युलर फ‍िजिकल सिम के साथ डिजिटल सिम के जरिए फोन में सेकंड नेटवर्क सपोर्ट हासिल कर सकते हैं। अब ब्राजील की एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एपल अगले कुछ साल में फ‍िजिकल सिम कार्ड स्‍लॉट से छुटकारा पाने की योजना बना रही है। इसका मतलब है कि आईफोन्‍स में फ‍िजिकल सिम लगाने का ऑप्‍शन नहीं होगा, सिर्फ eSIM का सपोर्ट मिलेगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में लॉन्च होने वाले Apple iPhone 15 Pro और Pro Max मॉडल में फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए ये डिवाइस सिर्फ eSIM कार्ड को सपोर्ट करेंगी। ये फोन दो eSIM कार्डों को सपोर्ट करेंगे यानी डुअल सिम फीचर काम करता रहेगा। हालांकि 2023 में लॉन्च होने वाली Apple iPhone 15 सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स के बारे में कुछ भी कन्‍फर्म करना अभी जल्‍दबाजी होगी। 
Advertisement

अगर यह जानकारी सही होती है, तब भी यह माना जाना चाहिए कि कंपनी उन देशों के लिए फ‍िजिकल सिम कार्ड स्लॉट के साथ ही iPhone पेश करेगी, जहां eSIM काम नहीं करते। 

इससे पहले खबरें आई थीं कि Apple अपने स्मार्टफोन्‍स से लाइटनिंग पोर्ट हटा सकती है। अगर ऐसा होता है और साथ ही कंपनी फ‍िजिकल सिम स्‍लॉट को भी हटा देती है, तो आने वाले आईफोन ज्‍यादा वॉटर रेजिस्‍टेंट होंगे। उनके डिजाइन में भी नयापन देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

फ‍िलहाल यह सब अटकलें हैं। इनमें से किसी भी दावे का समर्थन करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है। ,  Apple का रिकॉर्ड मजबूत फैसले लेने का रहा है। क्‍या कंपनी आने वाले साल में फि‍जिकल सिम का ऑप्‍शन पूरी तरह हटा देगी, इसके बारे में अगले कुछ महीनों में और जानकारी मिलने की उम्‍मीद की जा सकती है। 
Advertisement

गौरतलब है कि 5G स्‍मार्टफोन बेचने के मामले में ऐपल Apple ने बाकी ब्रैंड्स को पीछे छोड़ दिया है। स्ट्रैटि‍जी एनालिटिक्स Strategy Analytics की एक नई रिपोर्ट के अनुसार 2021 की तीसरी तिमाही में ग्‍लोबली सबसे अधिक 5G इनेबल्‍ड स्मार्टफोन Apple ने बेचे। 14 सितंबर को अपनी लेटेस्‍ट iPhone 13 सीरीज लॉन्च करने के कुछ महीनों बाद Apple की बढ़त दिखाई दे रही है। कंपनी ने iPhone 12 सीरीज की कीमतों में भी कटौती की है, जो 5G से लैस है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के Ai कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.