43 हजार रुपये सस्ता मिल रहा बड़ी डिस्प्ले वाला iPhone, ये है पूरी डील

बड़ी डिस्प्ले वाला Apple iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो iPhone 15 Plus बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2025 10:48 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 15 Plus में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 15 Plus धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

बड़ी डिस्प्ले वाला Apple iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो iPhone 15 Plus बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त Apple का 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले वाला आईफोन काफी सस्ते में मिल रहा है। ग्राहक रिलायंस डिजिटल पर 15 Plus पर भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के बाद काफी बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको iPhone 15 Plus पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 15 Plus Price & Offers

iPhone 15 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट रिलायंस डिजिटल पर 50,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो IDBI डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (4,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,900 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन सितंबर 2023 में (128GB वेरिएंट) 89,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से यह 43 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone 15 Plus Specifications

iPhone 15 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1290x2796 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और पिक्सल डेंसिटी 460 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन हेक्सा कोर एप्पल A16 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 160.90 मिमी, चौड़ाई 77.80 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 201.00 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप के लिए 15 Plus के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 15 Plus में ड्यूल सपोर्ट, 4जी, 5जी, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, वाई-फाई शामिल है। यह फोन एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/ मैगनेटोमीटर सेंसर से लैस है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.