iPhone 15, iPhone 16, iPhone 17 को Flipkart Big Bang Diwali Sale में सस्ते में खरीदा जा सकता है।
iPhone 17 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले है।
Photo Credit: Apple
Apple इस साल अपने लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ बेस आईफोन नहीं लेकर आया है तो ऐसे में अधिकतर ग्राहक पिछले बेस आईफोन ही खरीद रहे हैं। अगर आप भी पिछले आईफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज हम iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 पर मिलने वाली डील्स की बात कर रहे हैं। Flipkart Big Bang Diwali Sale में इन आईफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
iPhone 15
iPhone 15 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹69,999 में लिस्ट है। फ्लिपकार्ट दीवाली सेल के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ₹5,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹64,999 हो जाएगी। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर ₹56,500 की बचत हो सकती है। इसके अलावा अतिरिक्त ₹5,000 एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। iPhone 15 में 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2556x1179 पिक्सल है। यह फोन iOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें A16 प्रोसेसर मिलता है।
iPhone 16
iPhone 16 (128GB) फ्लिपकार्ट पर ₹69,999 में लिस्ट किया गया है। Big Bang Diwali में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ₹3,970 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹66,029 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में ₹49,750 तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है। इसमें Apple A18 चिपसेट मिलता है। यह आईफोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है।
iPhone 17
iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹91,999 में उपलब्ध हो रहा है। फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹7,000 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹84,999 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹67,300 तक बचत हो सकती है। वहीं अतिरिक्त ₹5,000 एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। इस आईफोन में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल है। यह आईफोन iOS 26 पर काम करता है। इस फोन में A19 चिप दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी