iPhone 14 (Pro Max) के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, नॉच की जगह होगा होल-पंच सेल्फी कैमरा कटआउट

Apple ने हाल ही में मीडिया इनवाइट्स के जरिए 14 सितंबर को आयोजित होने वाले 'California Streaming' इवेंट की जानकारी दी है। इस इवेंट में iPhone 13 सीरीज़ को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन आईफोन 13 सीरीज़ के लॉन्च से पहले अब iPhone 14 सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 9 सितंबर 2021 11:50 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 (Pro Max) के रेंडर्स यूट्यूब वीडियो में हुए लीक
  • आईफोन 14 (प्रो मैक्स) में मिल सकते हैं सर्कुलर पावर बटन
  • आईफोन 14 प्रो मैक्स फोन में नहीं मिलेगा रियर कैमरा बम्प
Apple ने हाल ही में मीडिया इनवाइट्स के जरिए 14 सितंबर को आयोजित होने वाले 'California Streaming' इवेंट की जानकारी दी है। इस इवेंट में iPhone 13 सीरीज़ और कई अन्य डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन आईफोन 13 सीरीज़ के लॉन्च से पहले अब iPhone 14 सुर्खियों में आ गया है। जी हां, लेटेस्ट लीक में कथित रूप से iPhone 14 के रेंडर्स सामने आए हैं। खास बात यह है कि ली आईफोन 14 के रेंडर्स में iPhone 4 जैसा डिज़ाइन देखने को मिला है। इसके अलावा नए आईफोन को दो बड़े बदलाव के साथ पेश किया जाने वाला है, वो हैं होल-पंच सेल्फी कैमरा कटआउट और रियर कैमरा बम्प की गैरमौजूदगी।

Front Page Tech(FPT) यूट्यूब चैनल के एपिसोड 1073 में iPhone 14 का एक्सल्यूसिव फर्स्ट लुक दिखाया गया है। इन रेंडर्स को लेकर कहा गया है कि यह आंतरिक सूत्रों द्वारा प्रदान की गई तस्वीरों के डिज़ाइन पर आधारित है। रेंडर्स की बात करें तो यह नए और पुराने डिज़ाइन का मिक्स-एंड-मैच हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे iPhone 14 (Pro Max) कहा जा रहा है। डिज़ाइन की बात करें, तो नए आईफोन 14 में कथित रूप से दो बड़े बदलाव दिए जाने वाले हैं।
 

पहला बड़ा बदलाव है सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन की जगह होल-पंच कैमरा कटआउट देना। वहीं, दूसरी बदलाव है रियर कैमरा बम्प की गैरमौजूदगी। आईफोन के पहले मॉडल्स में बड़े से कैमरा मॉड्यूल में कैमरा बम्प दिया जाता आया है, लेकिन लगता है आईफोन 14 के साथ इस प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा।

वहीं, फोन के वॉल्यूम बटन के डिज़ाइन की बात करें, तो यह आपको iPhone 4 की याद दिलाएगा जो कि सर्कुलर हैं। बता दें, iPhone 12 सीरीज़ में कैप्सूल आकार के वॉल्यूम बटन दिए गए थे। फोन की स्पीकर ग्रिल भी आईफोन 4 की तरह ही है, लेकिन बड़ा फोन होने की वजह से ये थोड़ी लम्बी है।
Advertisement

फिलहाल Apple द्वारा iPhone 14 को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है, ऐसे में यह खबर केवल अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 14, Iphone 4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.