iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें

Apple ने WWDC 2026 में iOS 27 पेश कर दिया है। नए अपडेट में Siri AI, Liquid Glass डिजाइन और कई Apple Intelligence फीचर्स शामिल हैं। साथ ही सपोर्टेड iPhone मॉडल्स की लिस्ट भी सामने आ गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2026 15:39 IST
ख़ास बातें
  • iOS 27 में Siri AI और नए Apple Intelligence फीचर्स मिले
  • iPhone 11 समेत कई पुराने मॉडल्स को भी अपडेट मिलेगा
  • Developer Beta जारी, पब्लिक बीटा जुलाई में आने की उम्मीद

Apple iOS 27 में नया Siri AI और Liquid Glass डिजाइन लाया गया है

Apple ने WWDC 2026 इवेंट में iOS 27 से पर्दा उठा दिया है। नया अपडेट iPhone यूजर्स के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आया है, जिसमें नया Liquid Glass डिजाइन, Apple Intelligence फीचर्स और Siri का अपग्रेडेड वर्जन शामिल है। कंपनी ने डेवलपर बीटा जारी कर दिया है, जबकि पब्लिक बीटा जुलाई में आने की उम्मीद है। वहीं iOS 27 का स्टेबल वर्जन सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ रोलआउट किया जा सकता है।

Siri को मिला बड़ा AI अपग्रेड

iOS 27 में सबसे ज्यादा चर्चा Siri को लेकर हो रही है। Apple ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट को और ज्यादा स्मार्ट बनाने पर काम किया है। नया Siri यूजर्स के साथ ज्यादा नेचुरल बातचीत कर सकता है और पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से कॉन्टेक्स्ट समझ सकता है।

कंपनी का कहना है कि Siri अब स्क्रीन और कैमरे पर दिख रही जानकारी को भी समझ सकेगा। इसके अलावा Siri इंटरैक्शन अब Dynamic Island में दिखाई देंगे। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से Siri की वॉइस को भी कस्टमाइज कर पाएंगे।

Liquid Glass डिजाइन में नए बदलाव

Apple ने iOS 27 में अपने Liquid Glass डिजाइन को और बेहतर बनाया है। अब यूजर्स इंटरफेस एलिमेंट्स की ट्रांसपेरेंसी को कंट्रोल कर सकते हैं। यानी स्क्रीन पर दिखने वाले कई विजुअल एलिमेंट्स की अपारदर्शिता को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकेगा।

Safari और Passwords ऐप में भी AI फीचर्स

Apple Intelligence का दायरा अब और ज्यादा ऐप्स तक बढ़ाया गया है। Safari में AI आधारित टैब ऑर्गेनाइजेशन फीचर मिलेगा, जो ब्राउजर टैब्स को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा। इसके साथ Notify Me फीचर भी जोड़ा गया है।

वहीं Passwords ऐप में सपोर्टेड अकाउंट्स के लिए पासवर्ड ऑटो अपडेट करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा Shortcuts ऐप में अब नेचुरल लैंग्वेज का इस्तेमाल करके नए शॉर्टकट्स बनाए जा सकेंगे।

किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा iOS 27 अपडेट

Apple ने पुष्टि की है कि iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए कई मॉडल्स को iOS 27 मिलेगा। सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट इस प्रकार है:

  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max
  • iPhone 12
  • iPhone 12 mini
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 13
  • iPhone 13 mini
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max
  • iPhone SE (2nd Gen)
  • iPhone SE (3rd Gen)
  • iPhone 15
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 16
  • iPhone 16e
  • iPhone 16 Plus
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 16 Pro Max
  • iPhone 17
  • iPhone 17e
  • iPhone Air
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone 17 Pro Max

सभी AI फीचर्स हर iPhone में नहीं मिलेंगे

हालांकि iOS 27 अपडेट काफी पुराने iPhone मॉडल्स तक पहुंचेगा, लेकिन Apple ने साफ किया है कि सभी AI फीचर्स हर डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होंगे। कंपनी के अनुसार कुछ एडवांस्ड Apple Intelligence फीचर्स केवल नए iPhone मॉडल्स तक सीमित रहेंगे क्योंकि पुराने हार्डवेयर उनकी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते। Apple का सबसे पावरफुल ऑन-डिवाइस AI मॉडल कथित तौर पर केवल iPhone 17 Pro और iPhone Air मॉडल्स में उपलब्ध होगा।

अभी कैसे इंस्टॉल करें iOS 27 Developer Beta

जो यूजर्स iOS 27 को पहले ही आजमाना चाहते हैं, वे Developer Beta इंस्टॉल कर सकते हैं।

  • App Store से Apple Developer ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने Apple ID से साइन इन करें।
  • Apple Developer Program में रजिस्टर करें।
  • Settings > General > Software Update पर जाएं।
  • Beta Updates विकल्प खोलें।
  • iOS 27 Developer Beta चुनकर इंस्टॉल करें।

अगर अपडेट दिखाई नहीं देता है, तो Settings > Privacy & Security में जाकर Developer Mode को ऑन किया जा सकता है। कंपनी सलाह देती है कि डेवलपर बीटा इंस्टॉल करने से पहले डिवाइस का बैकअप जरूर ले लें, क्योंकि शुरुआती बिल्ड्स में बग्स और परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  2. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  5. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  2. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  3. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  5. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  6. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  7. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  8. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  9. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  10. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.