इंटेक्स क्लाउड स्विफ्ट 4जी बजट फोन लॉन्च, 3जीबी रैम से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2015 17:00 IST
इंटेक्स ने शुक्रवार को भारत में अपना नया हैंडसेट क्लाउड स्विफ्ट लॉन्च किया। इंटेक्स क्लाउड स्विफ्ट स्मार्टफोन 8,888 रुपये में मिलेगा और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है और यह मंगलवार से मिलना शुरू हो जाएगा। स्मार्टफोन शैंपेन और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी इस हैंडसेट के साथ स्क्रीन टूटने पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

इंटेक्स क्लाउड स्विफ्ट एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है और यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 320 पीपीआई। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735ए चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। कंपनी का कहना है कि 3 जीबी का रैम, वो भी इस प्राइस रेंज में। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात जाए तो इसमें 3जी (एचएसपीए+), 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक मौजूद हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 144.5x72.5x8.9 मिलीमीटर है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी,  जो 400 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक टॉक टाइम दे सकती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं। हैंडसेट पर कई ऐप्स पहले से इंस्टॉल होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  2. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  3. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  4. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  5. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  6. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  8. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  9. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  10. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.