इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग वी2.0 में है फिंगरप्रिंट सेंसर, कीमत 6,500 रुपये से कम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जुलाई 2016 15:33 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 2200 एमएएच की बैटरी है
  • स्मार्टफोन एक नए इनबिल्ट एसओएस फीचर के साथ आता है
  • इंटेक्स के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-को प्रोसेसर है
इंटेक्स ने अपना क्लाउड सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग वी2.0 स्मार्टफोन  इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग एचडी का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन की कीमत 6,499 रुपये है और यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह फोन शैंपेन व सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।

इंटेक्स का यह फोन एक इन-बिल्ट एसओएस फीचर और मिरर ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच (1280x720 पिक्सल) ऑनसेल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5 डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इंटेक्स का यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।

इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग वी2.0 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए7 प्रोससर है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स का यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।
 

बात करें कैमरे की तो इस फोन में सैमसंग के सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। कैमरे में गेस्चर कंट्रोल, पैनोरमा मोड जैसे फीचर हैं। इंटेक्स के इस फोन का डाइमेंशन 144.5x72.5x8.7 मिलीमीटर है।  फोन को पावर देने के लिए 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

याद दिला दें कि, करीब दो महीने पहले लॉन्च हुए इंटेक्स क्लाउड स्ट्रिंग एचडी में (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी ऑन-सेल 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। हैंडसेट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर स्प्रेडट्रम एससी9832ए प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे। हैंडसेट में डुअल एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 और सैमसंग एस5के3एच5 के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इस डुअल सिम फोन में 2200 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , intex, intex mobile, intex smartphone, intex c
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.