इंटेक्स क्लाउड फोर्स में है 5 इंच डिस्प्ले, कीमत 5,000 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मार्च 2016 12:18 IST
इंटेक्स ने अपनी क्लाउड-सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में अपना नया स्मार्टफोन क्लाउड फोर्स लॉन्च कर दिया है। इंट्क्स क्लाउड फोर्स स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपये है। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जल्द ही फोन के बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इंटेक्स क्लाउड फोर्स में 5 इंच का (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 आधारित क्लाउड फोर्स डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एस7731 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन में दी गई 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। क्लाउड फोर्स स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जबकि 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे में स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और पैनोरमा मोड होना इस कीमत के फोन की सबसे बड़ी खासियत कही जा सकती है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है दिसके 9 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने की बात कही गई है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर हैं।

इंटेक्स क्लाउड फोर्स में मातृभाषा, 360 सिक्योरिटी, ओएलएक्स, गोबीबो, फ्रीचार्ज, न्यूज़हंट, फोल्लो, हाइक और ओपेरा मिनी जैसे कई ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं। फोन का डाइमेंशन 145.3x72x9.5 मिलीमीटर और वजन 158 ग्राम है।
Advertisement

इससे पहले इंटेक्स के एक्वा 4जी स्ट्रॉंग स्मार्टफोन का खुलासा गुरुवार को ही हुआ था। इंटेक्स के इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 4,499 रुपये है जिसे कंपनी की साइट पर बिना उपलब्धता की जानकारी के ही लिस्ट कर दिया गया है। इंटेक्स एक्वा 4जी स्ट्रॉंग की सबसे बड़ी खासियत इसका 4जी एलटीई तकनीक के साथ वॉइस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) को सपोर्ट करना है जिसका मतलब है कि यह आने वाले रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क पर भी काम करेगा। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक एक्वा 4जी स्ट्रॉंग भारत में एलटीई बैंड एफडीडी 1800एमएचज़ेड (बैंड 3) और टीडीडी (बैंड 40) को सपोर्ट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.