Intex Cloud 4G Star स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 7,300 रुपये से कम

Intex Cloud 4G Star स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 7,300 रुपये से कम
विज्ञापन
इंटेक्स (Intex) ने हाल ही में एक्वा 4जी+ (Aqua 4G+) और एक्वा ट्रेंड (Aqua Trend) स्मार्टफोन लॉन्च करके भारत में अपने 4G पोर्टफोलियो का विस्तार किया। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब कंपनी ने इंटेक्स क्लाउड 4जी स्टार (Intex Cloud 4G Star) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह हैंडसेट 7,299 रुपये में मिलेगा।

Intex का नया स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बुधवार से उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि नया Cloud 4G Star स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम के रेंज में सबसे बेहतरीन डिवाइस है। Intex Cloud 4G Star की टक्कर मोटोरोला मोटो ई जेन 2 4जी (Motorola Moto E Gen 2 4G) और शाओमी रेडमी 2 (Xiaomi Redmi 2) से होगी, जो इसी प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। Intex Cloud 4G Star में भारत में इस्तेमाल हो रहे LTE बैंड के लिए सपोर्ट उपलब्ध है।

(यह भी देखें: Intex Cloud 4G Star बनाम Motorola Moto E (Gen 2) 4G बनाम Xiaomi Redmi 2)

Intex Cloud 4G Star एक डुअल-सिम फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। डिवाइस में 5 इंच (720x1280 pixels) का एचडी IPS डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.3GHz quad-core MediaTek (MT6735) प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 2GB का रैम (RAM)। Cloud 4G Star की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। कनेक्टिविटी की बात करें तो Intex Cloud 4G Star में 3G, GPRS/ EDGE, GPS, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट मौजूद है।

स्मार्टफोन में 2300mAh की बैटरी है। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, यह 8 घंटे का टॉक टाइम और 210 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। Intex Cloud 4G Star का डाइमेंशन 140x71x9.45mm है और वज़न 136 ग्राम। इस डिवाइस के ब्लैक और शैंपेन कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Truecaller सीईओ ने TRAI को बढ़ते Spam कॉल के बताया जिम्मेदार!
  3. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  4. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  5. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  6. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
  8. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत
  10. सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »