• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स एक्वा रिंग स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा रिंग स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा रिंग स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
इंटेक्स ने एक्वा सीरीज में अपना नया बजट स्मार्टफोन एक्वा रिंग लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स एक्वा रिंग की कीमत 4,999 रुपये है और यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इंटेक्स एक्वा रिंग स्मार्टफोन ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इंटेक्स का एक्वा रिंग स्मार्टफोन एक लेदर जैसे सैंडटोन फिनिश रियर कवर के साथ आता है। फोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है और प्रोटेक्शन के लिए ड्रैगन ट्रेल ग्लास दिया गया है। इस फोनन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़  मीडियाटेक एमटी6580ए प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली 400 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा इंटेक्स एक्वा रिंग में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इंटेक्स एक्वा रिंग फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे में ऑटो फोकस, पैनोरमा मोड, फेस ब्यूटू, गेस्चर फीचर और स्माइल शॉट जैसे फीचर हैं। फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। इंटेक्स का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में पावर देने का काम करेगी 2450 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 20 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा रिंग का डाइमेंशन 72×143.5×9.25 मिलीमीटर और वज़न 159 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 3जी के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस/एज जैसे फीचर सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में जी सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »