इंटेक्स एक्वा म्यूज़िक स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 12 अगस्त 2016 16:34 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स एक्वा म्यूज़िक की कीमत 9,317 रुपये है
  • इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का
  • एक्वा म्यूज़िक फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज का विस्तार करते हुए नया हैंडसेट एक्वा म्यूज़िक लॉन्च किया है। इंटेक्स एक्वा म्यूज़िक की कीमत 9,317 रुपये है। यह हैंडसेट देश के नामी ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। नाम से साफ है कि इस हैंडसेट को म्यूज़िक के दीवानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत डुअल स्पीकर हैं। कंपनी का कहना है कि इनकी मदद से यूज़र के लिए म्यूज़िक का अनुभव बेहतरीन हो जाएगा।
Advertisement

इंटेक्स एक्वा म्यूज़िक में 5.5 इंच का एचडी (1920 X 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर 64 बिट मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। एक्वा म्यूज़िक फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 240 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। यह एक डुअल सिम फोन है। फोन 4जी एलटीई को सपोर्ट करेगा। यूज़र वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर का भी लुत्फ उठा पाएंगे।
Advertisement

हैंडसेट में 21 भाषाओं के सपोर्ट के साथ मातृभाषा, मोबीक्विक, अमेज़न, सावन, ओपेरा मिनी और क्लीन मास्टर जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। एक्वा म्यूज़िक ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.