इंटेक्स एक्वा फ्रीडम लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा फ्रीडम लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
इंटेक्स ने नया स्मार्टफोन एक्वा फ्रीडम 5,790 रुपये में पेश किया है। इस हैंडसेट की कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इंटेक्स एक्वा फ्रीडम को लॉन्च करने की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन हम जल्द ही इसके मार्केट में उपलब्ध होने की उम्मीद कर सकते हैं।

इंटेक्स एक्वा फ्रीडम एक डुअल-सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 198 पीपीआई। इंटेक्स के इस नए स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 चिपसेट के साथ 1 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है।

5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस एक्वा फ्रीडम में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 3जी (एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए- जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 144.4x72.5x8.65 मिलीमीटर है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। कंपनी के मुताबिक, यह 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 12 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।

पिछले हफ्ते इंटेक्स ने नया एक्व क्रेज़ स्मार्टफोन 6,190 रुपये में लॉन्च किया था। इसके अलावा एक्वा लाइट को कंपनी की साइट पर 3,199 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »