इंटेक्स एक्वा ऐस मिनी 4जी में है दो जीबी रैम, जानें कीमत

इंटेक्स एक्वा ऐस मिनी 4जी में है दो जीबी रैम, जानें कीमत
विज्ञापन
इंटेक्स ने शुक्रवार को अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स एक्वा ऐस मिनी लॉन्च कर दिया। इसकी कीमत 7,799 रुपये है। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है लेकिन अबी इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि फोन जल्द ही बाजार में मिलना शुरू हो जायेगा।

डुअल सिम वाले इंटेक्स एक्वा ऐस मिनी एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है. फोन में (720x1280 पिक्सल) 294पीपीआई डेनसिटी के साथ पांच इंच का आईपीएस स्क्रीन है। इंटेक्स के नए स्मार्टफोन में एक गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर है। फोन में दो जीबी का रैम है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल वाले ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ पांच मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं। 3जी(एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ4.0, माइक्रो यूएसबी 2.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और एक 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर भी दिये गए हैं। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन में एक वक्त पर एक सिम में 4जी सपोर्ट रहेगा।

फोन का डाइमेंशन 145.3x72x8.65 मिलीमीटर है। इंटेक्स एक्वा ऐस मिनी में 3000 एमएएच की बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह स्टैंडबाय में 300 घंटे और टॉकटाइम में 12 घंटे तक चल सकती है। फोन का वजन 150 ग्राम है। लिस्टिंग से इस बात की पुष्टि भी होती है कि इस स्मार्टफोन में यूएसबी ओटीजी केबल सपोर्ट भी मौजूद है।

गैर करने वाली बात है कि एक्वा ऐस मिनी अगस्त में लॉन्च हुए इंटेक्स एक्वा ऐस का ही लाइट वेरिएंट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  4. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  5. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
  6. इंटरनेट या स्मार्टफोन के बिना ऐसे कर सकते हैं UPI भुगतान, जानें पूरा तरीका
  7. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  10. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »