इंटेक्स एक्वा 4.5 प्रो की कीमत है 4,199 रुपये, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016 15:56 IST
बेहद ही किफायती हैंडसेट एक्वा जी2 लॉन्च करने के बाद इंटेक्स ने नया स्मार्टफोन एक्वा 4.5 प्रो लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इंटेक्स एक्वा 4.5 प्रो कब तक मार्केट में उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। उम्मीद है कि ऐसा जल्द ही होगा।

इंटेक्स एक्वा 4.5 प्रो स्मार्टफोन में 4.5 इंच का (480x854 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 294 पीपीआई। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम एक्वा 4.5 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।

इसमें 2 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में डुअल-एलईडी फ्लैश भी। फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7731जी) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
 

स्मार्टफोन में मौजूद 1500 एमएएच की बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि यह 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर इंटेक्स एक्वा 4.5 प्रो का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में मातृभाषा, 360 सिक्योरिटी, ओएलएक्स, फ्रीचार्ज़, सावन, न्यूज़हंट, ओपेरा मिनी, फॉलो, हाइक और मैसेंजर जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।
Advertisement

गौरतलब है कि इंटेक्स ने इस हफ्ते ही एक्वा जी2 स्मार्टफोन को भारत में 1,990 रुपये में उपलब्ध कराया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Intex
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  6. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  7. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  8. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  9. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.