Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं

Instagram जल्द Your Algorithm फीचर का विस्तार करने जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स देख सकेंगे कि प्लेटफॉर्म उन्हें किन विषयों में रुचि रखने वाला मानता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदल भी सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2026 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Instagram यूजर्स अपनी रुचियों वाले Topics बदल सकेंगे
  • Your Algorithm फीचर अब मेन फीड तक पहुंचाया जाएगा
  • भविष्य में People, Moods और Content Types भी जुड़ सकते हैं

Instagram का Your Algorithm फीचर यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देगा

Photo Credit: Pixabay/ Solen Feyissa

Instagram अपने यूजर्स को जल्द एक नया फीचर देने जा रहा है, जिसकी मदद से वे यह तय कर सकेंगे कि प्लेटफॉर्म का एल्गोरिदम उन्हें किस तरह का कंटेंट दिखाए। Meta के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने "Your Algorithm" फीचर को और आगे एक्सपेंड करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए यूजर्स यह देख सकेंगे कि Instagram उन्हें किन विषयों में रुचि रखने वाला मानता है और जरूरत पड़ने पर उन विषयों को बदल भी सकेंगे।

Instagram प्रमुख Adam Mosseri ने Thread पोस्ट में बताया कि नया फीचर यूजर्स को मेन फीड समेत Instagram के कई हिस्सों में एल्गोरिदम को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने की सुविधा देगा। फिलहाल यह फीचर केवल Topics को दिखाएगा, लेकिन कंपनी भविष्य में इसमें लोगों, कंटेंट टाइप, मूड्स और अन्य प्राथमिकताओं को भी जोड़ने की योजना बना रही है।

कंपनी पिछले कुछ समय से यूजर्स को एल्गोरिदम पर ज्यादा कंट्रोल देने की दिशा में काम कर रही है। इससे पहले Instagram Reels और Explore Page के लिए भी "Your Algorithm" फीचर पेश किया जा चुका है। अब इसे मेन फीड तक एक्सपेंड किया जा रहा है ताकि यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट एक्सपीरिएंस को और ज्यादा कस्टमाइज कर सकें।

Mosseri के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के एल्गोरिदम समय के साथ काफी एडवांस्ड हो गए हैं, लेकिन इससे यूजर्स की पसंद पर उनका कंट्रोल कुछ हद तक कम हुआ है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सिस्टम यूजर्स की एक्टिविटीज जैसे टैप, वॉच और शेयर के आधार पर सीखता है, लेकिन यूजर्स के पास सीधे तौर पर यह बताने का ऑप्शन नहीं होता कि वे वास्तव में क्या देखना चाहते हैं।

Instagram का मानना है कि यही वजह है कि कई लोगों को सोशल मीडिया का अनुभव कभी-कभी असहज लगता है। कंपनी अब ऐसा सिस्टम बनाना चाहती है जिसमें यूजर्स सिर्फ एल्गोरिदम से प्रभावित न हों, बल्कि खुद भी यह तय कर सकें कि उन्हें किस तरह का कंटेंट दिखाया जाए।

Advertisement

Mosseri ने बताया कि पहले इस्तेमाल होने वाले रैंकिंग मॉडल आम यूजर्स के लिए समझना मुश्किल थे। हालांकि अब Large Language Models (LLMs) की मदद से Instagram कंटेंट के अलग-अलग ग्रुप्स को ऐसे शब्दों में समझा सकता है जिन्हें यूजर्स आसानी से समझ सकें। इससे प्लेटफॉर्म यह दिखा पाएगा कि सिस्टम किसी यूजर की रुचियों को कैसे समझ रहा है और यूजर जरूरत पड़ने पर उसे बदल भी सकेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.