16 मेगापिक्सल वाले इनफोकस एपिक 1 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2016 10:37 IST
ख़ास बातें
  • इनफोकस एपिक 1 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
  • इनफोकस एपिक 1 की कीमत 12,999 रुपये है
  • फोन में मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम व इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
पिछले हफ्ते ही इनफोकस ने अपना नया हैंडसेट एपिक 1 लॉन्च किया था। इनफोकस एपिक 1 की कीमत 12,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन अब  अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने लॉन्च के समय ही इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया था।

इनफोकस एपिक 1 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन की अहम खासियत हैं इसकी मेटल बॉडी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा।
Advertisement

इनफोकस एपिक 1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑन-सेल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर और माली टी720 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। फोन में मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इनफोकस एपिक 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसके ऊपर इनलाइफ 2 यूआई स्किन दी गई है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा अपर्चर एफ/2.0, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, पीडीएएफ और ऑब्जेक्ट रैकिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर 1 सेकेंड से भी कम में ऊंगलियों की पहचान कर लेता है।
Advertisement

इनफोकस एपिक 1 की बैटरी 3,000 एमएएच की है। इसके बारे में 10 घंटे तक के टॉक टाइम और 500 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। यह फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है और यह फास्ट चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन का डाइमेंशन 153x76x8.4 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Decent rear camera
  • Fast charging support
  • Bad
  • Custom UI looks dated
  • Fingerprint scanner could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स20

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.