Infinix Smart HD 2021 भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च, इस दिन होगी सेल

Infinix Smart HD 2021 के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। फोन को ऑनलाइन Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart HD 2021 भारत में लॉन्च हो गया है
  • फोन में फ्रंट और बैक में डुअल एलईडी फ्लैश और 5,000mAh बैटरी शामिल
  • 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी इसकी पहली सेल

Infinix Smart HD 2021 की भारत में कीमत 5,999 रुपये है

Infinix Smart HD 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन को पिछले कुछ दिनों से Flipakrt के जरिए टीज़ किया जा रहा था। इसकी खासियत बड़ी डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी है और इससे भी ज्यादा आकर्षिक इसकी कीमत है। इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 की भारत में कीमत मात्र 5,999 रुपये है। फोन को केवल एक ही रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री 24 दिसंबर से शुरू होगी। इनिफिनिक्स ने Smart HD 2021 स्मार्टफोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया है, जो डुअल एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है। इसका फ्रंट कैमरा भी डुअल एलईडी फ्लैश से लैस आता है। आइए इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और बिक्री से संबंधित सभी जानकारियों पर एक नज़र डालते हैं।
 

Infinix Smart HD 2021 price in India, sale details

Infinix Smart HD 2021 के 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। फोन को ऑनलाइन Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। इसकी पहली सेल 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। फोन को ऑब्सिडियन ब्लैक, टोपाज़ ब्लू और क्वार्ट्ज़ ग्रीन रंग विकल्पों में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Infinix Smart HD 2021 specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 एंड्रॉयड 10 पर आधारित एक्सओएस 6.2 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.1 इंच एचडी+ (1560 x 720) डिस्प्ले मिलता है। इसमें एक आईकेयर मोड भी दिया गया है, जो ब्लू लाइट से आंखों को बचाता है। डिस्प्ले अधिकतम 500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Infinix Smart HD 2021 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट पर काम करता है, जो 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला एक क्वाड कोर चिपसेट है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इनफिनिक्स ने स्मार्ट एचडी 2021 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/2.0 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.0 लेंस के AI सेकंडरी सेंसर मिलता है। फ्रंट में, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ 5-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट और बैक दोनों जगह डुअल एलईडी फ्लैश भी मिलता है। दोनों कैमरा फुल एचडी पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Advertisement

Infinix Smart HD 2021 में 5,000mAh बैटरी मिलती है। फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ वर्ज़न 5.0 मिलता है और साथ ही 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 75.17x158.3x9.8 एमएम और वज़न 195 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.