Infinix Smart 9 HD भारत में 28 जनवरी को होगा लॉन्च! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

लाइव तस्वीर में Infinix Smart 9 HD कोरल गोल्ड और मिंट ग्रीन शेड्स में दिखाई देता है। बताया गया है कि इनके अलावा फोन मेटालिक ब्लैक और नियो टाइटेनियम कलर ऑप्शन में भी आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 21:43 IST
ख़ास बातें
  • Infinix smart 9 HD की लाइव इमेज शेयर की गए है
  • अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन Smart 9 के समान ही लगता है
  • इसे 4 कलर्स और DTS Audio सपोर्टेड डुअल स्पीकर्स के साथ पेश किया जाएगा

Infinix Smart 8 HD (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा Smart 9 HD

Photo Credit: Infinix

Infinix ने पिछले साल अक्टूबर में Smart 9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जो 128GB स्टोरेज, MediaTek Helio G81 चिपसेट, 120Hz HD+ LCD डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी Smart-सीरीज के अगले मॉडल Smart 9 HD को आने वाले दिनों में लॉन्च कर सकती है। एक टिप्सटर ने इसके लॉन्च टाइमलाइन के साथ कुछ स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को भी लीक किया है। शेयर किए गए फोटो लाइव प्रतीत होते हैं, जिसमें अपकमिंग Smart 9 HD पीछे से लगभग Smart 9 के समान ही दिखाई देता है। इसमें DTS Audio सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर्स मिलने की उम्मीद है।

टिपस्टर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने 91मोबाइल्स के साथ मिलकर Infinix smart 9 HD के लाइव इमेज शेयर किए हैं, जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन का बैक डिजाइन दिखाई देता है। रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि Infinix इस स्मार्टफोन को भारत में 28 जनवरी को लॉन्च करेगी। जल्द इसके आधिकारिक टीजर जारी होने की भी उम्मीद जताई गई है। 
Advertisement

लाइव तस्वीर में स्मार्टफोन कोरल गोल्ड और मिंट ग्रीन शेड्स में दिखाई देता है। बताया गया है कि इनके अलावा फोन मेटालिक ब्लैक और नियो टाइटेनियम कलर ऑप्शन में भी आएगा। इसमें रियर में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है जिसमें दो बड़े कैमरा रिंग के राइट साइड में एक पिल-शेप कटआउट होगा, जिसमें LED फ्लैश यूनिट होगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Infinix Smart 9 HD संभवतः "सेगमेंट में सबसे टिकाऊ फोन" होगा। कहा गया है कि फोन में कलर-मैच्ड फ्रेम के साथ मल्टीलेयर ग्लास बैक डिजाइन मिलेगा। फोन में DTS Audio सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

अपकमिंग फोन Infinix Smart 8 HD का सक्सेसर होगा, जिसे दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कुछ मुख्य खासियतों में 90Hz 6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले, 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, UniSOC T606 SoC और 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.