13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Infinix Smart 8 HD लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2023 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Smart 8 HD के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix Smart 8 HD के 3GB/32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,299 रुपये है।

Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारतीय बाजार में Infinix Smart 8 HD स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.6-इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। 3GB RAM वाले इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Smart 8 HD के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Smart 8 HD की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Infinix Smart 8 HD के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,299 रुपये है। इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट के तहत स्मार्टफोन को 5,699 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसके लिए Axis Bank कार्ड से 10% इंस्टेंट शामिल है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 13 दिसंबर से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Crystal Green, Shiny Gold, Timber Black और Galaxy White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Infinix Smart 8 HD के स्पेसिफिकेशंस


Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180 और अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। Smart 8 HD में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड-वाईफाई, जीपीएस सपोर्ट शामिल है। इस फोन में UniSOC T606 SoC के साथ Mali G57 GPU शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर बेस्ड XOS 13 कस्टम स्किन पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एआई सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। अन्य फीचर्स में डीटीएस प्रोसेसिंग, पावर मैराथॉन टेक, फोटो कंप्रेशर, 360 फ्लैशलाइट, आई केयर, एआई गैलेरी, मेम-फ्यूजन, गेस्चर और डीटीएस साउंड शामिल है। इस फोन में 3GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं रैम को वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 3GB तक बढ़ा सकते हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Dedicated microSD card slot
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • 10W charging is very slow
  • The display has limited viewing angles
  • XOS 13 has a lot of bloatware
  • Limited camera modes
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.