Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर

Infinix Smart 20 की टक्कर Moto G37 और Realme P4 Lite 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2026 07:58 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 20 के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G37 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme P4 Lite 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G

Photo Credit: Infinix/Motorola/Realme

Infinix ने भारतीय बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Moto G37 और Realme P4 Lite 5G से हो रही है। Infinix Smart 20 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्टीमेट प्रोसेसरे दिया गया है। Moto G37 ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Infinix Smart 20, Moto G37 और Realme P4 Lite 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G

कीमत

Infinix Smart 20 के 4GB+64GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 4GB+128GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Moto G37 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। जबकि Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 560 निट्स ब्राइटनेस, 700 nits हाई ब्राइटनेस और 19.7:9 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। जबकि Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Infinix Smart 20 में 5200mAh की बैटरी आती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Moto G37 में 5200mAh बैटरी है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Infinix Smart 20 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS16 के साथ आता है। वहीं Moto G37 एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जबकि Realme P4 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। 

Advertisement

प्रोसेसर

Infinix Smart 20 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्टीमेट प्रोसेसर मिलता है। वहीं Moto G37 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme P4 Lite 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Infinix Smart 20 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी और  वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Realme P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Infinix Smart 20 में 5G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एनएफसी, एफएम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Moto G37 में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Realme P4 Lite 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1576 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.