Infinix S5 में हैं चार रियर कैमरे और होल-पंच डिस्प्ले, दाम 8,999 रुपये

Infinix S5 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और यह 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है। 4,000 एमएएच की बैटरी इनफिनिक्स एस5 में जान फूंकने का काम करेगी।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2019 15:49 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिक्स एस5 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित एक्सओएस 5.5 चीता पर चलेगा
  • Infinix S5 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • हीलियो पी22 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं इनफिनिक्स के इस फोन में
Infinix S5 को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया गया। यह ट्रांसियन होलडिंग्स के प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स का लेटेस्ट फोन है। इनफिनिक्स एस5 की कीमत 10,000 रुपये से कम है, लेकिन इसके फीचर्स ज़्यादा महंगे फोन वाले हैं। फोन होल-पंच डिस्प्ले, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इनफिनिक्स एस5 में 4,000 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।
 

Infinix S5 price in India, release date

इनफिनिक्स एस5 की कीमत 8,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन को क्वेतज़ल क्रिस्टल और वॉयलेट रंग में बेचा जाएगा। इनफिनिक्स एस5 की बिक्री भारत में 21 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
 

Infinix S5 specifications

डुअल-सिम (नैनो) इनफिनिक्स एस5 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित एक्सओएस 5.5 चीता पर चलेगा। इसमें 6.6 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
 

इनफिनिक्स एस5 चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो लेंस, 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कंपनी ने फोन में एआई 3डी फेस ब्यूटी मोड होने की बात की है।

Infinix S5 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,000 एमएएच की है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern-looking design
  • Light and well-built
  • Dedicated microSD slot
  • Decent battery life
  • Bad
  • No ambient light sensor
  • Spammy UI
  • Weak rear cameras
  • Average display quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.