Infinix Note 50s 5G+ होगा खुशबूदार फोन, फूलों की तरह महकेगा! जानें खास फीचर

फोन माइक्रोएन्कैप्सुलेशन तकनीक से लैस होगा और इसका बैक पैनल एक लम्बे समय तक खुशबू छोड़ता रहेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2025 16:32 IST
ख़ास बातें
  • फोन मेटेलिक फिनिश में टाइटेनियम ग्रे, और रूबी रेड जैसे शेड्स में आएगा।
  • यह फोन माइक्रोएन्कैप्सुलेशन तकनीक से लैस होगा।
  • फोन का बैक पैनल एक लम्बे समय तक खुशबू छोड़ता रहेगा।

Infinix Note 50 Pro+ में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: PR Newswire

Infinix Note 50x 5G सेल भारत में हाल ही में शुरू हुई है। इसी के साथ कंपनी ने एक और नए Note 50 फोन का लॉन्च टीज करना शुरू कर दिया है। इनफिनिक्स ने अधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि वह जल्द ही मार्केट में Infinix Note 50s 5G+ फोन पेश करने वाली है। कंपनी ने इस फोन के कलर ऑप्शंस से भी पर्दा उठा दिया है। यह डिवाइस तीन रंगों में आने वाला है। लेकिन इसमें एक बहुत ही यूनीक फीचर कंपनी देने जा रही है। आइए जानते हैं कैसा होगा इसका डिजाइन और कौन से होंगे खास फीचर्स। 

Infinix Note 50s 5G+ कंपनी की Note 50 सीरीज में अगला एडिशन होगा। स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है जिसका संकेत कंपनी ने दे दिया है। अधिकारिक रूप से ब्रांड ने इसका लॉन्च और इसके कलर ऑप्शंस को कंफर्म कर दिया है। फोन मेटेलिक फिनिश में आएगा जिसमें टाइटेनियम ग्रे, और रूबी रेड जैसे शेड्स मिलेंगे। इसी के साथ इसका एक मरीन ड्रिफ्ट ब्लू कलर वेरिएंट भी लॉन्च होगा। इस वेरिएंट में वीगन लैदर बैक देखने को मिलेगा। 
Advertisement

इतना ही नहीं, इस फोन में एक बेहद यूनीक फीचर कंपनी लेकर आने वाली है। यह फोन माइक्रोएन्कैप्सुलेशन तकनीक से लैस होगा। इस तकनीकी की मदद से फोन का बैक पैनल एक लम्बे समय तक खुशबू छोड़ता रहेगा। इस तरह का रोचक प्रयोग कोई स्मार्टफोन मेकर शायद सबसे पहली बार करने जा रहा है। कंपनी ने इसे Energizing Scent-Tech टैग के साथ टीज किया है। कंपनी के अनुसार फोन मल्टी लेयर्ड फ्रेगरेंस के साथ आएगा जिसमें 'मरीन और लेमन' के टॉप नोट्स होंगे। मिडल में 'लिली ऑफ वेली' के नोट्स और बेस नोट्स 'अम्बेर और वेटीवर' के होंगे। 

Infinix Note 50s 5G+ के अन्य तकनीकी डिटेल्स कंपनी ने अभी तक नहीं बताए हैं। फोन को अभी सिर्फ टीज किया गया है। इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस रोचक हो सकते हैं। यह फोन इससे पहले आए Note 50 Pro+ 5G से कितना अलग होगा यह देखने वाली बात होगी। लेकिन फोन का टीजर जारी कर कलर ऑप्शंस का खुलासा करना इस बात का संकेत देता है कि फोन बहुत ही जल्द मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी का कहना है कि फोन खूबसूरत होने के साथ खुशबूदार भी होगा। फोन का यह खास फीचर ग्राहकों को लुभाने का काम कर सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7300 Ultimate

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.